प्राण प्रतिष्ठा को लेकर भक्तिमय हुआ क्षेत्र,दीपोत्सव की तैयारी

बघौचघाट/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) अयोध्या में 22 जनवरी को प्रभु श्री राम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा होनी है।इसको लेकर पूरा देहात क्षेत्र भी श्री राम की भक्ति में सराबोर है। देहात क्षेत्र में भी लोगों में उत्साह भरा हुआ है। घर-घर में प्रभु श्री राम के गीत गाया जा रहा है।क्षेत्र की सभी मंदिरों की साफ सफाई कर भव्य ढंग से सजाए गए हैं।शाम होते ही मंदिरों पर सजाई गई लाइट व झालरे मंदिर की भव्यता को चार चांद लगा रहे हैं। वही प्रदेश कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही के पैतृक गांव पकहां में स्थित प्राचीन चतुर्भुज भगवान मंदिर को भव्य तरीकों से लाइट व झालरों को सजाया गया है,
जो आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।यहां ग्राम प्रधान मुरारी मोहन शाही के देखरेख में भजन कीर्तन चल रहा है,जो अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के बाद संपन्न होगा। इसके साथ ही मेदीपट्टी स्थित श्री नर्वदेश्वर महादेव मंदिर को भी ग्राम प्रधान गिरिजा लाल श्रीवास्तव के नेतृत्व में प्रभु श्री राम की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के दिन दीपोत्सव की तैयारी पूरी कर ली गई है।इसी क्रम में देवरिया घूस स्थित मां हिरमती भवानी मंदिर परिसर में 22 जनवरी को अयोध्या में प्रभु श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर राम भक्तो की बैठक हुई,बैठक में अपील किया गया कि सभी लोग अपने-अपने घरों एवं मंदिरों को दीप मालाओं से सजाएंगे और प्रभु श्री राम का भक्ति भजन करेंगे।

Editor CP pandey

Recent Posts

अदालतों में लंबित मुकदमों को कम करने के लिए शुरू होगा इवनिंग कोर्ट का पायलट प्रोजेक्ट: अर्जुन राम मेघवाल

सेवानिवृत्त न्यायाधीशों की सेवाएं लेने और न्यायिक प्रक्रिया में एआई के इस्तेमाल की भी तैयारी,…

11 minutes ago

नोएडा-ग्रेटर नोएडा के बीच मेट्रो कनेक्टिविटी को मिलेगी नई मजबूती

विकास और बेहतर यातायात व्यवस्था की दिशा में महत्वपूर्ण सौगात - श्री केशव प्रसाद मौर्य…

19 minutes ago

कंपोजिट शराब की दुकान में चोरी के मामले में शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। खुखुन्दू बाजार स्थित कंपोजिट अंग्रेजी शराब की दुकान में हुई चोरी…

23 minutes ago

भैया दूज पर योगी सरकार की दोहरी सौगात, 1146 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, 4300 किसान परिवारों को 215 करोड़ की सहायता

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। भैया दूज के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश…

36 minutes ago

ठैचा मार्ग पर बदहाली का आलम, झाड़ियों और गड्ढों से राहगीरों की जान पर खतरा

रतनपुरा/मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। रतनपुरा से ठैचा को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग की बदहाल स्थिति…

42 minutes ago

रतनपुरा के लाल को मिली बड़ी जिम्मेदारी

नीतीश कुमार गोंड बने भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के क्षेत्रीय मंत्री गोरखपुर क्षेत्र रतनपुरा/मऊ(राष्ट्र की…

46 minutes ago