कटहल नाला पुल का एप्रोच धंसा, लोगों में चर्चा तेज

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)

शहर के चित्तू पांडे चौराहा और बहेरी के बीच बने कटहल नाला पर नवनिर्मित पुल का एप्रोच मार्ग खुलने के महज छह दिन बाद ही धंसने लगा है, जिससे लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
भारतीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचआई) द्वारा माल्देपुर मोड़ से कदम चौराहा तक करीब चार किलोमीटर लम्बा फोर लेन निर्माण कराया गया है। इसी क्रम में बहेरी और चित्तू पांडे चौराहा के बीच कटहल नाला पर 4.5 करोड़ रुपये की लागत से 30 मीटर लम्बा पुल बनाया गया, जिसे बिना औपचारिक उद्घाटन के पिछले मंगलवार की रात यातायात के लिए खोल दिया गया था। खुलने के कुछ दिनों बाद ही पुल के एक तरफ का एप्रोच धंसने से सड़क क्षतिग्रस्त होने की आशंका बढ़ गई है। इस मामले पर परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने बिना उद्घाटन पुल शुरू करने पर अधिकारियों पर नाराजगी जताई थी। वहीं, इस मुद्दे पर मंत्री और बसपा विधायक उमाशंकर सिंह के बीच बयानबाजी भी देखने को मिल रही है। एनएचआई के परियोजना प्रबंधक एसपी पाठक ने कहा कि पुल से वाहनों के गुजरने के बाद एप्रोच की मिट्टी का सेटल होना आम बात है और इसकी तत्काल मरम्मत कराई जाएगी।

rkpnews@desk

Recent Posts

कहीं आर्थिक लाभ तो कहीं तनाव, जानें सभी 12 राशियों का हाल

आज का राशिफल: आर्थिक लाभ से व्यापार में बढ़ेगी रफ्तार, कई राशियों को मिलेंगे सफलता…

14 minutes ago

जॉय बरुआ ने अंतरिक्ष तक पहुंचाया असम का संगीत, रानी मुखर्जी से नानी तक इन खबरों ने बटोरी सुर्खियां

अंतरिक्ष से सिनेमा तक छाया भारतीय हुनर, जॉय बरुआ की वैश्विक उड़ान से लेकर बॉलीवुड…

7 hours ago

मंच पर उमड़ी सपाइयों की भीड़ से नाराज हुए शिवपाल, बोले- अनुशासन में रहें कार्यकर्ता

ओपी राजभर पर शिवपाल का पलटवार—बोले, उनका दिमाग खिसक गया है, अच्छे डॉक्टर की जरूरत…

8 hours ago

पूजा में कौन-सी बाती जलाएं? रुई और कलावे की बाती को लेकर जानें सनातन परंपरा

रुई या कलावे की बाती—कब और किस पूजा में जलाएं? जानिए धार्मिक मान्यताएंलेखक : पंडित…

8 hours ago

स्मार्टफोन से ऊबे युवा! लौट आया पुराना जमाना, वायर्ड ईयरफोन और MP3 प्लेयर की बढ़ी दीवानगी

डिजिटल दुनिया से दूरी की नई कहानी: स्मार्टफोन के दौर में पुराने गैजेट्स की वापसी,…

8 hours ago

हजार साल पुराना बृहदेश्वर मंदिर और कल्कि मंदिर का रहस्य, आस्था से वास्तुकला तक अनोखी कहानी

रहस्यमयी मंदिरों की अद्भुत गाथा: बृहदेश्वर के वास्तु-विस्मय से कल्कि मंदिर की दिव्य मान्यता तक…

8 hours ago