Categories: Uncategorized

जनपद स्तरीय तिरंगा मेला आयोजित08 लाख झंडे वितरित कर हर घर में फहराया जाएगा तिरंगा – डीएम कुशीनगर

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)हर घर तिरंगा अभियान के तहत रविवार को जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर में जनपद स्तरीय तिरंगा मेला आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उपाध्यक्ष बीज विकास निगम (दर्जा प्राप्त मंत्री) राजेश्वर सिंह, जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर एवं अन्य गणमान्यों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।राजेश्वर सिंह ने कहा कि तिरंगा मेला युवाओं, विद्यार्थियों और जनपदवासियों में देशभक्ति का जज्बा जगाने का माध्यम है। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों के बलिदान को नमन करते हुए सभी को एकता व राष्ट्रीय संकल्प के प्रति प्रेरित किया। उन्होंने नारी सुरक्षा, किसानों की आय दोगुनी करने और वैज्ञानिक खेती को बढ़ावा देने पर भी बल दिया।डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने बताया कि राष्ट्रीय पर्व पर पूरे देश में लगभग 05 करोड़ तिरंगे फहराए जाएंगे। इसी क्रम में जनपद कुशीनगर में 08 लाख झंडों का वितरण कर हर घर पर तिरंगा फहराने का लक्ष्य है। उन्होंने बताया कि सोमवार को पुलिस लाइन से तिरंगा यात्रा भी निकाली जाएगी।भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय ने कहा कि भारत देवताओं, महापुरुषों और ऋषि-मुनियों की भूमि है, जिसकी आजादी लाखों बलिदानों के बाद मिली। उन्होंने स्वदेशी अपनाने और एकता बनाए रखने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में पूर्व सैनिकों व उनके आश्रितों को सम्मानित किया गया। विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने स्वतंत्रता संग्राम, ऑपरेशन सिंदूर और काकोरी कांड पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। संस्कृति, कृषि, उद्यान, खादी ग्रामोद्योग, पंचायती राज सहित विभिन्न विभागों ने प्रदर्शनी लगाई।इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी, परियोजना निदेशक पीयूष कुमार, डीडीओ अरुण कुमार पांडेय, उपायुक्त उद्योग अभय कुमार सुमन, डीपीआरओ आलोक प्रियदर्शी सहित अन्य अधिकारी व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

कमिश्नरी परिसर में वृद्ध की संदिग्ध मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। शहर के कैंट थाना क्षेत्र स्थित कमिश्नरी परिसर में मंगलवार शाम…

24 hours ago

ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार

देवरिया: रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का मोबाइल…

2 days ago

निजी सेंटरों के भरोसे राष्ट्रीय परीक्षाएं, पुराने वादों पर फिर उठे सवाल

NTA के गठन के 9 साल बाद भी निजी परीक्षा केंद्रों पर निर्भर व्यवस्था, कैबिनेट…

2 days ago

बीबीएयू में गूंजा नशामुक्त भारत का संकल्प, छात्रों ने ली शपथ

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रव्यापी…

3 days ago

नशा मुक्त भारत के संकल्प के साथ जिले के शिक्षण संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारत सरकार और उत्तर प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा…

3 days ago

दो वर्षों से बिजली को तरस रही पोखरभीडा चौहान टोले की जनता-विजय रावत

भलुअनी(राष्ट्र की परम्परा)l बरहज विधानसभा के भलुअनी ब्लॉक के पोखरभीडा गाँव में चौहान टोले पर…

3 days ago