प्राधिकरण का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति को मिले सुलभ न्याय- अभिनय मिश्रा

मऊ(राष्ट्र की परम्परा)
राज्य विधिक सेवा प्राधिरकण के निर्देशन और जिला जज रामेश्वर के मार्गदर्शन में, मंगलवार को सदर तहसील के सभागार में अपर जनपद न्यायाधीश/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अभिनय कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया।
जागरुकता शिविर को सम्बोधित करते हुए अपर जनपद न्यायाधीश अभिनय मिश्रा ने विधवा महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों एवं अक्षमता ग्रस्त व्यक्तियों के लिए संचालित योजनाओं के बारे में बताया और उनके, कानूनी अधिकारों के बारे में प्रकाश डाला साथ ही प्राधिकरण द्वारा प्रदान की जाने वाली सेवाओं के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। अपनी बातों को आगे बढाते हुए कहा कि, प्राधिकरण का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति को सुलभ न्याय दिलाना है।
उपजिलाधिकारी सदर हेमन्त कुमार चैधरी ने सरकार द्वारा संचालित लाभकारी योजनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक लोगों को बताया।
सदर तहसीलदार संजीव यादव ने किसान दूर्घटना बीमा सहित शासन द्वारा संचालित अन्य योजनओं के बारे मे जानकारी देते हुए कहा कि, अदालतो में लाखों मुकदमें ऐसे पड़े है जो आपसी बात चीत के माध्यम से स्थानीय स्तर पर ही हल किये जा सकते हैं।
महिला कल्याण अधिकारी अर्चना राय ने कन्या सुमंगला योजना के बारे में जानकारी दिया, सेंटर मैनेजर संध्या सिंह ने वन स्टाफ सेन्टर के कार्यो के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दिया। जिला समन्यवक राखी राय ने मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के बारे मेें बताया।
स्थायी लोक अदालत के सदस्य अभिषेक कुमार गौरव ने, स्थायी लोक अदालत के बारे में जानकारी दिया। अधिवक्ता हुमा रिजवी ने मीडिएशन एवं परिवारिक विवादों के निस्तारण के सम्बन्ध मेें बताया।
कार्यक्रम का संचालन विकास सिंह निकुम्भ द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में नायब तहसीलदार सीओ0 चकबन्दी, धीरज त्रिपाठी, चन्द्र प्रकाश तिवारी, पी0एल0वी अनिल चौहान, नीलम मिश्रा ने अपना तत्पर योगदान दिया।

rkpnews@somnath

Recent Posts

RRB NTPC परीक्षा के अभ्यर्थियों को बड़ी राहत, गोरखपुर-लखनऊ और वाराणसी रूट पर चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

रेलवे का बड़ा फैसला, परीक्षा अवधि में अनारक्षित विशेष ट्रेनों का संचालन; हजारों अभ्यर्थियों को…

6 hours ago

UP Weather Update: नोएडा-वाराणसी समेत 25 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, लखनऊ में मौसम रहेगा साफ

पश्चिमी और पूर्वी यूपी में बदला मौसम, कई जिलों में गरज-चमक और तेज हवाओं के…

7 hours ago

पटना के मसौढ़ी में पुलिस टीम पर फायरिंग, SHO और ASI घायल; इलाके में हाई अलर्ट

अपहरण की सूचना पर पहुंची पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश के घायल…

7 hours ago

मुहर्रम को लेकर गोरखनाथ पुलिस अलर्ट पीस मीटिंग कर पुलिस ने दिए कड़े निर्देश

अपील-परंपरागत तरीके से पूर्व की भांति इस बार भी मुहर्र मनाएंगे गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)l मुहर्रम…

18 hours ago

प्रेस क्लब के मंच पर विकास और कानून व्यवस्था पर मंथन

डीएम दीपक मीणा बोले—गोरखपुर तेज़ी से बदल रहा, चुनौतियों के बीच विकास की नई रूपरेखा…

19 hours ago

कलश यात्रा में उमड़ी आस्था, श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का हुआ मंगलारंभ

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। स्वर्गीय सोनमती देवी की पावन स्मृति में जिले ग्राम रजहीनवा, पोस्ट-कुसम्हिया…

19 hours ago