छात्रवृत्ति हेतु ऑनलाइन आवेदन की तिथि 26 दिसंबर तक

बस्ती(राष्ट्र की परम्परा) दशमोत्तर छात्रवृत्ति हेतु छात्र/छात्राओं को ऑनलाइन आवेदन हेतु अंतिम अवसर प्रदान करते हुए आवेदन तिथि पुनः बढ़ाकर 26 दिसम्बर 2022 कर दी गई है। उक्त जानकारी जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने दी है। उन्होने बताया कि अग्रसारण के बाद एनआईसी द्वारा स्क्रूटनी कर शुद्ध एवं संदेहास्पद डाटा जिला समाज कल्याण अधिकारी के लॉगिन पर उपलब्ध कराया जायेगा। संदेहास्पद डाटा को कारण सहित छात्र/छात्राओं के लॉगिन पर भी प्रदर्शित किया जाएगा, जिसके आधार पर छात्रों द्वारा त्रुटियों को दिनांक 19 जनवरी से 27 जनवरी 2023 तक सही कर हार्डकॉपी संस्थान में पुनः सत्यापन हेतु जमा की जा सकेगी।
उन्होने बताया कि संस्थानों के स्तर पर मास्टर डाटा अपडेशन हेतु भी तिथि बढ़ाई गई है, जिसके अनुसार जनपद में स्थित मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थान 19 दिसम्बर तक मास्टर डाटा में पाठ्यक्रम, उसका प्रकार, कुल सीटें, सक्षम स्तर से निर्धारित शुल्क आदि अपडेट कर सकेंगे। जिससे अध्ययनरत छात्र मास्टर डाटा में शामिल संस्थान एवं कोर्स को सेलेक्ट कर आवेदन कर सकें। मास्टर डाटा अपडेट न कर पाए सभी संस्थानों को विभाग द्वारा ईमेल एवं एसएमएस द्वारा मास्टर डाटा अपडेट किए जाने के संदेश भी भेजे जा रहे है, ताकि किसी भी स्तर से कोई भी छात्र आवेदन से छूटने न पाए।
उन्होने बताया कि दिनांक 02 मई 2022 द्वारा जारी समय-सारिणी की अनुसार, आवेदन करने वाले छात्रों को 28 दिसम्बर तक तथा नवीन समय सारिणी के अनुसार आवेदन करने वाले छात्रों को 20 मार्च 2023 तक छात्रवृत्ति आधार सीडेड व एनपीसीआई मैप्ड बैंक खातों में सीधे अंतरित की जाएगी।

Editor CP pandey

Recent Posts

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

1 day ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

1 day ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

3 days ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

3 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

3 days ago