Categories: Uncategorized

जिला स्तरीय समीक्षा बैठक में बच्चों के लिए एकजुट हुआ प्रशासन

मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के अंतर्गत 439 बच्चों को मिला लाभ

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)।
बच्चों के अधिकारों और उनके समग्र संरक्षण को लेकर देवरिया जिला प्रशासन एक बार फिर पूरी संवेदनशीलता के साथ आगे आया है। कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को जिलाधिकारी दिव्या मित्तल की अध्यक्षता में जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में किशोर न्याय (बालकों की देखरेख एवं संरक्षण) अधिनियम-2015 के क्रियान्वयन से लेकर वार्षिक बाल संरक्षण कार्य योजना की विस्तृत बिंदुवार समीक्षा की गई।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने बाल संरक्षण को समाज की नींव बताते हुए सभी संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि वे संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करें। उन्होंने ग्राम, वार्ड और ब्लॉक स्तर की बाल संरक्षण समितियों की नियमित बैठकों पर बल देते हुए बाल विवाह, बाल श्रम और बाल भिक्षावृत्ति जैसी समस्याओं पर विशेष ध्यान देने को कहा।

अपर जिलाधिकारी प्रशासन जैनेंद्र सिंह ने बाल सेवा योजना (सामान्य) के व्यापक प्रचार-प्रसार की आवश्यकता जताते हुए पात्र बच्चों से आवेदन प्राप्त करने के प्रयासों को और तेज़ करने का सुझाव दिया। उन्होंने जनपद की सभी बाल देखरेख संस्थाओं को विधिक एवं नैतिक दायरे में रहकर संचालित करने की बात दोहराई।

जिला परिवीक्षा अधिकारी अनिल कुमार सोनकर ने बाल संरक्षण से जुड़े संस्थागत और गैर-संस्थागत प्रयासों की स्थिति प्रस्तुत की। इसमें बाल कल्याण समितियां, किशोर न्याय बोर्ड, चाइल्ड हेल्पलाइन, विशेष दत्तक ग्रहण अभिकरण (SARA), और जिला बाल संरक्षण इकाई जैसी संस्थाओं के कार्यों की समीक्षा की गई।

संरक्षण अधिकारी जय प्रकाश तिवारी ने मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (कोविड) के तहत अब तक लाभान्वित हुए 439 बच्चों की जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि बाल सेवा योजना (सामान्य) के अंतर्गत अब तक 1,925 बच्चों को योजना में शामिल किया गया है, जबकि स्पॉन्सरशिप योजना के अंतर्गत 263 बच्चों को नियमित आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है।

बैठक में बाल विवाह रोकथाम टास्क फोर्स, विशेष किशोर पुलिस इकाई (SJPU), मानव तस्करी रोधी इकाई (AHTU), जिला बाल श्रम टास्क फोर्स, PM CARES फॉर चिल्ड्रन योजना और JJ एक्ट-2015 के कार्यान्वयन की गहन समीक्षा की गई।

क्षेत्राधिकारी नगर ने बताया कि पुलिस विभाग द्वारा विशेष किशोर पुलिस इकाई की बैठकों के माध्यम से बाल संरक्षण से जुड़े सभी हितधारकों के साथ समन्वय स्थापित किया जा रहा है और आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।

बैठक में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के प्रतिनिधि ओम प्रकाश तिवारी, मुख्य चिकित्साधिकारी के प्रतिनिधि, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शालिनी श्रीवास्तव, श्रम प्रवर्तन अधिकारी दिनेश कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला क्रीड़ा अधिकारी, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी, जिला कौशल विकास अधिकारी, जिला योजना अधिकारी, बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष एवं सदस्य, AHTU के प्रभारी अधिकारी, महिला थाना, वन स्टॉप सेंटर, किशोर न्याय बोर्ड के सदस्य एवं अन्य संबंधित विभागों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

मुहर्रम को लेकर गोरखनाथ पुलिस अलर्ट पीस मीटिंग कर पुलिस ने दिए कड़े निर्देश

अपील-परंपरागत तरीके से पूर्व की भांति इस बार भी मुहर्र मनाएंगे गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)l मुहर्रम…

1 hour ago

प्रेस क्लब के मंच पर विकास और कानून व्यवस्था पर मंथन

डीएम दीपक मीणा बोले—गोरखपुर तेज़ी से बदल रहा, चुनौतियों के बीच विकास की नई रूपरेखा…

1 hour ago

कलश यात्रा में उमड़ी आस्था, श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का हुआ मंगलारंभ

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। स्वर्गीय सोनमती देवी की पावन स्मृति में जिले ग्राम रजहीनवा, पोस्ट-कुसम्हिया…

2 hours ago

गांधी आश्रम की क्षतिग्रस्त बाउंड्री का पुनर्निर्माण शुरू, प्रशासन की मौजूदगी में शांतिपूर्ण ढंग से हुआ कार्य

संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के महुली थाना क्षेत्र के नाथनगर स्थित गांधी आश्रम की…

2 hours ago

ट्रेलर की टक्कर से ई-रिक्शा पलटा, एक की मौत, पांच घायल

बरहज/ देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। बरहज क्षेत्र में शुक्रवार को पलिया मोड़ के पास एक तेज…

2 hours ago

साइबर ठगी के शिकार युवक को पुलिस ने दिलाए 15 हजार रुपये वापस

सिकंदरपुर /बलिया (राष्ट्र क़ी परम्परा ) सिकन्दरपुर थाना सिकन्दरपुर पुलिस ने साइबर अपराध के एक…

2 hours ago