Wednesday, February 18, 2026
Homeउत्तर प्रदेशशादी का झांसा देकर यौन शोषण करने वाला अभियुक्त खेजुरी पुलिस के...

शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने वाला अभियुक्त खेजुरी पुलिस के हत्थे चढ़ा

सिकन्दरपुर /बलिया(राष्ट्र की परम्परा)

खेजुरी थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर यौन शोषण के एक मामले में वांछित अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अभियुक्त कृष्ण कुमार पुत्र स्व. राजबली राम, निवासी ग्राम गढ़मलपुर, थाना पकड़ी, जनपद बलिया है, जिसकी उम्र लगभग 25 वर्ष बताई गई है। अभियुक्त के विरुद्ध थाना खेजुरी में मुकदमा अपराध संख्या 61/2025, धारा 69/352/351(3) बीएनएस के तहत मुकदमा पंजीकृत था और वह फरार चल रहा था ।मुखबिर से सूचना मिली कि वांछित अभियुक्त बेलौना चौराहे के पास मौजूद है। टीम ने तत्परता दिखाते हुए अभियुक्त को सुबह करीब 8:25 बजे मौके से गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त पर आरोप है कि उसने एक युवती को शादी का झांसा देकर उसका यौन शोषण किया। पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त को न्यायालय, भेज दिया गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments