बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। महाराजगंज में हुए हत्याकांड के दो मुख्य आरोपियों की पुलिस से मुठभेड़ हो गई, जिसमें दोनों आरोपी घायल हो गये और उनके पैरों में गोली लगी है। जानकारी के अनुसार, पुलिस ने नानपारा बायपास पर हांडा बसेहरी नहर के पास आरोपियों की घेराबंदी की जहां पुलिस व आरोपियों के बीच जवाबी फायरिंग हुई जिसमें दो आरोपी घायल हो गये।
सूत्रों के अनुसार, आरोपियों के नाम सरफराज और तालिम हैं । वहीं यूपी के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर अमिताभ यश के जानकारी के मुताबिक एनकाउंटर के बाद पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। ये सभी हिंसा के आरोपी थे और उन्होंने कहा कि आरोपी नेपाल भागने की फिराक में थे घायल आरोपियों को इलाज के लिये नानपारा सीएचसी में भर्ती किया गया है। सीएचसी के बाहर पुलिस का पहरा बढ़ा दिया गया है और किसी को भी अन्दर जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है। पुलिस के कड़ी सुरक्षा के बीच दोनों घायलों को लेकर नानपारा सीएचसी से मेडिकल कालेज की ओर रवाना हो गई है। मेडिकल कॉलेज की सुरक्षा बढ़ा दी गई है और मौके पर पुलिस व पीएसी तैनात है। सुरक्षा के लिये लिहाज से मेडिकल कॉलेज के बाहर फोर्स तैनात है। बताया जा रहा है कि आरोपी नेपाल भागने की फिराक में थे तभी उनकी पुलिस से मुठभेड़ हो गई। सूत्रों के अनुसार, आरोपियों के नाम सरफराज और तालिब हैं। सरफराज मुख्य आरोपी अब्दुल हमीद का बेटा है और ये भी मुख्य आरोपी बताया जा रहा है।
कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP) ने जनपद कुशीनगर के गंगा छपरा,…
जिला पंचायत संसाधन केंद्र भिनगा श्रावस्ती में खण्ड स्तरीय प्रशिक्षण सम्पन्न, Q-GPDP एवं डिजिटल पंचायत…
गोंदिया - वैश्विक स्तरपर भारत की न्यायपालिका ने 16 जुलाई 2026 को एक ऐसा ऐतिहासिक…
भाटपाररानी/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी नेबुधवार को भाटपाररानी तहसील अंतर्गत आईजीआरएस के दो प्रकरणों…
मऊ (राष्ट्र की परम्परा) जनपद के कोपागंज ब्लॉक स्थित प्राचीन शिव मंदिर लैरोदोनवार के प्रांगण…
शासनादेश के अनुरूप किसानों के हितों की होगी पूरी सुरक्षा,किसी का अहित नहीं होने दिया…