Thursday, March 5, 2026
Homeउत्तर प्रदेशफरार अभियुक्तों की जल्द हो गिरफ्तारी - अखिलेश प्रताप सिंह

फरार अभियुक्तों की जल्द हो गिरफ्तारी – अखिलेश प्रताप सिंह

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) जिले के बहुचर्चित विशाल सिंह हत्या कांड में अभी भी कुछ अपराधी पुलिस के पहुंच से दूर है । अखिलेश प्रताप सिंह राष्ट्रीय महासचिव कांग्रेस विशाल सिंह के परिजनों से मिलने पहुंचे और शोक संवेदना व्यक्त की इस दौरान इन्होने कहा कि पुलिस फरार अभियुक्तों के खिलाफ विधिपूर्वक कार्यवाही करते हुए ईनाम घोषित करे l उनके खिलाफ कुर्की नीलामी की कार्यवाही करे किसी तरह विशाल सिंह के कातिलों को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेजने का कार्य करे । उक्त बाते अखिलेश प्रताप सिंह ने विशाल सिंह के परिजनों से मुलाकात के बात पत्रकारों से कही अखिलेश प्रताप सिंह ने विशाल सिंह के परिजनों से मुलाकात कर सांत्वना दिया । हर संभव सहायता की बात कही इस दौरान सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण भी उपस्थित रहे ।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments