Thursday, February 19, 2026
Homeउत्तर प्रदेशझंगहा में पकड़ा गया आतंकी बंदर

झंगहा में पकड़ा गया आतंकी बंदर

झंगहा/ गोरखपुर ( राष्ट्र की परम्परा)
झंगहा क्षेत्र के राजधानी गांव में बंदर के आतंक से ग्रामीण काफी भयभीत थे। मनबढ़ बंदर ने तीन माह में दर्जनों लोगों को काटकर जख्मी कर दिया था। सोमवार को सुबह राजधानी गांव के प्रधान प्रतिनिधि अरविंद कुमार सिंह उर्फ हंटू सिंह ने फरेंदा से बंदरों को पकड़ने वाली टीम को बुलाकर बंदर को पकड़वा लिया, जिससे लोगों को राहत मिली। विगत काफी दिनों से महिलाएं और बच्चे छत पर नहीं जा रहे थे। बंदर के आतंक से लोग बच्चों को घर से नहीं निकलने दे रहे थे, बंदर दिखते ही गांव के दर्जनों युवक व बच्चे लाठी डंडा लेकर उसे भगाते थे। लेकिन फिर अकेला पाकर वह लोगों पर हमला कर देता था। ग्रामीण कई बार वन विभाग के अधिकारियों से शिकायत किया था, परंतु ग्रामीणों को इस समस्या से निजात नहीं मिल सका।
ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अरविंद कुमार सिंह उर्फ हंटू सिंह ने बताया कि बंदर को पकड़ने वाली टीम को 12 हजार रुपए देकर फरेंदा से बुलाया गया था।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments