व्हाइट हाउस के पास आतंकी हमला: नेशनल गार्ड की मौत, एक गंभीर… ट्रंप ने कड़ी प्रतिक्रिया दी

अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डी.सी. में व्हाइट हाउस से कुछ ही दूरी पर हुए आतंकी हमले ने सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट कर दिया है। बुधवार (26 नवंबर, 2025) को हुई इस गोलीबारी में एक नेशनल गार्ड सैनिक सारा बैकस्ट्रॉम की मौत हो गई, जबकि दूसरा सैनिक गंभीर रूप से घायल है। दोनों पर नजदीक से गोलियां चलाई गई थीं।

ट्रंप ने बताया “आतंकी हमला”

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस घटना को आतंकी हमला करार दिया। उन्होंने कहा कि यह हमला “बुराई, नफरत और आतंक की सोच से किया गया अपराध” है। सैनिकों को संबोधित करते हुए ट्रंप ने बताया कि सारा बैकस्ट्रॉम की मौत की जानकारी उन्हें कुछ समय पहले मिली।

हमलावर अफगान नागरिक, ट्रंप ने बाइडेन सरकार पर साधा निशाना

अमेरिकी मीडिया के अनुसार, संदिग्ध हमलावर की पहचान रहमानुल्लाह लकनवाल के रूप में हुई है, जो 2021 में शरणार्थी कार्यक्रम के तहत अमेरिका आया था।
ट्रंप ने कहा कि इसके लिए पिछली बाइडेन प्रशासन की नीतियां जिम्मेदार थीं। उन्होंने घोषणा की कि अफगानिस्तान से आए लोगों की दोबारा जांच की जाएगी और “जो अमेरिका से प्यार नहीं करते” उन्हें देश से बाहर करने पर विचार किया जाएगा।

अफगान इमिग्रेशन पर अनिश्चितकालीन रोक

हमले के बाद USCIS ने अपनी नीति में तत्काल बदलाव करते हुए अफगान नागरिकों के सभी इमिग्रेशन अनुरोधों को अनिश्चित काल के लिए रोक दिया है। एजेंसी के अनुसार, सुरक्षा प्रोटोकॉल की समीक्षा तक यह रोक जारी रहेगी।

वॉशिंगटन में सुरक्षा कड़ी, 500 अतिरिक्त सैनिक तैनात

घटना के बाद राजधानी में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। राष्ट्रपति ट्रंप ने 500 अतिरिक्त सैनिकों को तैनात करने का आदेश दिया है। वर्तमान में वॉशिंगटन में लगभग 2,400 नेशनल गार्ड तैनात हैं।
गोलीबारी व्हाइट हाउस से 500 मीटर से भी कम दूरी पर हुई, जिसके बाद इलाके में सुरक्षा सख्त कर दी गई है और जांच जारी है।

Karan Pandey

Recent Posts

कथा में गूंजे श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के जयकारे, बधाई गीतों पर झूमे श्रद्धालु

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) हुसैनपुर स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजा समारोह…

3 hours ago

हृदयाघात से चौकीदार की मौत समाज सेवी नंदन मिश्रा पीड़ित परिवार से मिले

भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा )विधानसभा सलेमपुर क्षेत्र के ग्राम सभा धरहरा (तकिया) निवासी बबलू प्रसाद (35)…

3 hours ago

पशुहारी में रहस्यमय बीमारी से तीन मौतें, केंद्रीय टीम बुलाने की मांग

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) विकासखंड सीयर की ग्राम पंचायत पशुहारी में एक ही परिवार…

22 hours ago

अनंत सिंह के ऐलान से JDU में हलचल! बिहार MLC चुनाव में नीरज कुमार के खिलाफ डॉ. अनुज सिंह को देंगे समर्थन

बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो…

1 day ago