Thursday, February 19, 2026
Homeउत्तर प्रदेशजंगल से सटे क्षेत्रों में जंगली हाथियों का आतंक

जंगल से सटे क्षेत्रों में जंगली हाथियों का आतंक

गेहूं, गन्ना की फसल को पहुंचा नुकसान

बहराइच( राष्ट्र की परम्परा)l जनपद के मिहींपुरवा कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के जंगल से सटे क्षेत्रों में जंगली हाथियों का उत्पात थमने का नाम नहीं ले रहा है l कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के अंतर्गत आने वाले सुजौली रेंज के नेवलापुर भैसाही जंगल के पास ,खेतो में बीती रात जंगली हाथियों ने जमकर तांडव मचाया lकिसानों के मुताबिक जंगल से निकले जंगली हाथियों के झुंड ने उनके खेतों में जमकर तांडव मचाया, इस दौरान रात में जंगली हाथियों के एक झुंड ने नेवलापुर जंगल के पास में स्थित सरसों गेहूं के खेतों में जमकर तांडव मचाया l और फसलों को बर्बाद कर दिया, इस दौरान शत्रुघ्न पुत्र अधीन, गंगाराम, चुन्नू पुत्र किशुन, फूलचंद, टीकाराम, कुंवर, चुन्नू ठाकुर धीर सिंह, मेराज अली, इटवा, जाहिद अली, पप्पू पुत्र बरसाती, भिभिखन की फसलों को भारी नुकसान पहुँच है l
ग्रामीणों के मुताबिक नेवला पुर जंगल के पास में लगभग 10 बीघे गेहूं व गन्ना की फसलों को नुकसान पहुंचा है मामले की सूचना मौके पर सुजौली रेंज को दी गई सूचना पाकर मौके पर ही रात में ही वन विभाग के वन दरोगा अनिल कुमार पटेल, वाचर सूरज शुक्ला व विकास मौके पर पहुंचेl जंगली हाथियों को हांका लगाकर खदेड़ाl

वन क्षेत्राधिकारी राम कुमार के निर्देशन में वन दरोगा अनिल कुमार ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का आकलन किया हैl इस दौरान वन कर्मियों के द्वारा ग्रामीणों को जंगली हाथियों के हमले के प्रति जागरूक भी किया गया l

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments