देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)देवरिया के न्यू कॉलोनी स्थित महफिल ए नबाब बार एंड रेस्टोरेंट के बाहर रविवार दोपहर करीब 2 बजे तीन मोटरसाइकिलों पर सवार पांच बदमाश पहुंचे। उन्होंने पार्किंग में खड़ी मोटरसाइकिल को चोरी करने का प्रयास किया। सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा गया कि बदमाशों ने हथियार लहराते हुए चोरी की कोशिश की। स्थानीय लोगों और गार्ड की मदद से एक आरोपी को पकड़ लिया गया, जबकि अन्य हथियार लहराते हुए फरार हो गए।
इस घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। विशाल मेगा मार्ट के पास हुए इस घटनाक्रम ने कोतवाली पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। महिलाएं और बच्चे बदमाशों के बगल से गुजरते नजर आए, जिससे उनकी सुरक्षा पर चिंता बढ़ गई है।
पिछले कुछ दिनों में रेस्टोरेंट के बाहर से कई मोटरसाइकिलें चोरी हो चुकी हैं। कोतवाली पुलिस अभी तक असलहा लहराने वाले आरोपियों को पकड़ने में नाकाम रही है। स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है।
यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिससे देवरिया पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।
अपनों के दर्द में साथ खड़ा हुआ भारतीय गोरखा समाज, डमर बहादुर गुरुंग के नेतृत्व…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। समाजवादी लोहिया वाहिनी की मासिक बैठक शनिवार को बसियवां स्थित समाजवादी…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में विशेष बैक परीक्षा 14 सितंबर से…
तेज बहाव में महिला को मौत के मुंह से खींच लाए कक्षा 10 के छात्र,…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।विकासखंड परतावल की ग्राम पंचायत बरियारपुर के बेलहिया टोले में बरसात का…
ब्रिक्स सम्मेलन 2026: मोदी-शी-पुतिन एक मंच पर, महंगे तेल के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था और शेयर…