सोशल मीडिया पर वायरल धमकी वीडियो से देवरिया में तनाव, विधायक की सुरक्षा बढ़ी

देवरिया विधायक शलभ मणि त्रिपाठी को जान से मारने की धमकी, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप


देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के देवरिया सदर से भाजपा विधायक शलभ मणि त्रिपाठी को जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आने के बाद जिले में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ गई है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में एक युवक खुलेआम विधायक का सर कलम करने की धमकी देता नजर आ रहा है। वीडियो में युवक विधायक की तस्वीर पर क्रॉस का निशान लगाकर भड़काऊ भाषा का इस्तेमाल करता दिख रहा है।
वायरल वीडियो में युवक यह कहते हुए नजर आता है कि वह अपने “हुजूर” के अपमान को बर्दाश्त नहीं करेगा और यदि विधायक सामने आए तो उनका सिर काट देगा। वीडियो में धार्मिक नारे भी लगाए गए हैं, जिससे मामला और संवेदनशील हो गया है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि वीडियो किसने बनाया और किस उद्देश्य से वायरल किया गया। पुलिस ने वीडियो को संज्ञान में लेते हुए जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें – पंचाग अनुसार आज कौन से कार्य करना शुभ रहेगा?

मजार प्रकरण के बाद बढ़ा विवाद
बताया जा रहा है कि यह धमकी अब्दुल गनी शाह की मजार हटाए जाने के बाद सामने आई है। देवरिया शहर में सरकारी बंजर भूमि पर अवैध रूप से बनी इस मजार को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने इस मुद्दे को लगातार उठाया और मुख्यमंत्री तक मामला पहुंचाया, जिसके बाद प्रशासन ने बुलडोजर कार्रवाई कर अवैध अतिक्रमण हटाया।
विधायक शलभ मणि त्रिपाठी पहले से ही धर्मांतरण के मामलों के खिलाफ मुखर रहे हैं और कई मामलों में प्रशासनिक कार्रवाई भी कराई है। मजार ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के बाद से ही वे लगातार चर्चा में हैं।

ये भी पढ़ें – हनुमान चरित्र का शास्त्रोक्त रहस्य: नेतृत्व, भक्ति और विनय की अद्भुत मिसाल

मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद
धमकी भरे वीडियो के वायरल होने के बाद विधायक ने स्वयं एक वीडियो जारी कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताया। उन्होंने कहा कि अवैध मजार के खिलाफ हुई कार्रवाई से पूरे देवरिया की जनता संतुष्ट है और यह कदम न्यायपूर्ण है। विधायक ने यह भी उल्लेख किया कि इसी मजार से जुड़े विवाद के दौरान आरएसएस के वरिष्ठ प्रचारक राम नगीना यादव की हत्या हुई थी और अब की कार्रवाई से उनकी आत्मा को शांति मिलेगी।

ये भी पढ़ें – चीन की कम्युनिस्ट पार्टी का भाजपा मुख्यालय दौरा, अंतर-दलीय संवाद बढ़ाने पर हुई अहम चर्चा

अवैध कब्जेदारों पर कार्रवाई की मांग
विधायक ने प्रशासन से मांग की है कि मजार से जुड़े लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाए और वर्षों से हुए अवैध कब्जे की पूरी आर्थिक वसूली की जाए। उधर, पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो की तकनीकी जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

Editor CP pandey

Recent Posts

वोट चोरी के आरोपों पर दिल्ली में सियासी संग्राम, राहुल गांधी की अगुवाई में INDIA ब्लॉक का सुप्रीम कोर्ट तक मार्च; चुनाव आयोग पर उठे सवाल

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। कथित चुनावी अनियमितताओं, मतदाता सूची में गड़बड़ी और विशेष…

12 hours ago

‘बुढ़ापे का सहारा है पेंशन’—देवरिया में पेंशनर्स संस्था ने दी संघर्ष की चेतावनी, जानिए क्या हैं मांगें

पेंशनरों के हक पर नहीं चलेगी कैंची! आठवें वेतन आयोग में भेदभाव के खिलाफ देवरिया…

12 hours ago

मोबाइल के दौर में चिट्ठी ने दिलाई बड़ी पहचान! अहमदाबाद की मीरा को ₹25 हजार का पुरस्कार

1,796 विद्यार्थियों में अव्वल रहीं मीरा ठक्कर, अंतरराष्ट्रीय पत्र लेखन प्रतियोगिता में गुजरात में पहला…

13 hours ago

शारदा यूनिवर्सिटी में युवाओं के नवाचार का दम!

‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज’ में तीन विजेता सम्मानित, सोलर चार्जर और ईवी मॉडल ने खींचा…

13 hours ago

DM ने बाजरे की फसल तौली, चुनावी केंद्र परखी व्यवस्थाएं, जनगणना की तैयारी भी जांची

फोटो प्रेस विज्ञप्ति आगरा में एक्शन मोड में DM मनीष बंसल: बाजरे की पैदावार से…

13 hours ago