प्रयागराज (राष्ट्र की परम्परा)। माघ मेला के सेक्टर पांच स्थित नारायण शुक्ला धाम शिविर में मंगलवार शाम भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आकर 15 टेंट और आसपास की करीब 20 दुकानें जलकर खाक हो गईं। प्रारंभिक तौर पर आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है।
शाम करीब छह बजे शिविर से अचानक धुएं का घना गुबार और आग की लपटें उठती दिखीं। तेज हवा के चलते आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। घटना के समय शिविर के अलग-अलग टेंटों में 50 से अधिक कल्पवासी मौजूद थे, जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई। करीब चार किलोमीटर दूर से भी आग की लपटें और धुएं का गुबार दिखाई देता रहा।
सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने में जुट गईं। घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। इसके बाद माघ मेला प्रशासन के अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और स्थिति का जायजा लिया। राहत की बात यह रही कि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
अयोध्या में सपा नेत्री श्रेया वर्मा का स्वागत, 2027 चुनाव को लेकर नेताओं में चर्चा…
मॉर्निंग वॉकर्स से संवाद, बुजुर्गों को सुरक्षा का भरोसा; बालिकाओं को हेल्पलाइन की जानकारी देवरिया…
AI निर्मित आज का दिन कई राशियों के लिए आर्थिक प्रगति, व्यापारिक गतिविधियों और नए…
Aiनिर्मित हामिद अंसारी के बयान पर योगी का पलटवार, बोले- सनातन परंपरा को अपमानित करने…
गेहूं-धान के साथ सब्जी की खेती पर जोर, यूपी के किसानों को मिल सकता है…
शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। पूवायां थाना क्षेत्र के नथ्यापुर गांव में रविवार को अंतिम संस्कार…