दस दिवसीय संस्कृत संभाषण शिविर संपन्न

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के संस्कृत एवं प्राकृत भाषा विभाग में 10 दिवसीय संस्कृत संभाषण शिविर का समापन अत्यंत उत्साह पूर्वक किया गया। 10 दिवसीय संभाषण शिविर का संचालन डॉ. प्रकाश झा, संगठन मंत्री, संस्कृत भारती गोरक्ष प्रांत के द्वारा अत्यंत परिश्रमपूर्वक किया गया। इन्होने संस्कृत को सरल एवं व्यावहारिक बनाने के लिए 10 दिन में बहुत ही महत्वपूर्ण सार्थक प्रयास किया।
इस शिविर में लगभग 50 छात्रों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया।जिन्हें शिविर के माध्यम से शिक्षार्थियों के नित्य जीवन में संस्कृत प्रयोग का रोचक प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
शिविर में खेल खेल में विभिन्न गीतों के माध्यम से संस्कृत सरलता से सीखी जा सकती है इसका अनुभव भी प्राप्त किया। समापन सत्र में समस्त प्रतिभागियों ने अपनी-अपनी दक्षता से संबंधित एक-एक कार्यक्रम प्रस्तुत किया तथा अनुभव कथन भी कहे।
समापन सत्र की अध्यक्षता कर रहे प्रो. राजवंत राव ने संस्कृत को शब्दों के निर्माण का उत्स बताया तथा महत्वपूर्ण श्लोकों को उदाहरण रूप में प्रस्तुत किया।
मुख्य अतिथि डॉक्टर लक्ष्मी मिश्रा एवं संयोजक डॉक्टर रंजनलता के साथ विभाग के समस्त शिक्षक एवं बड़ी संख्या में छात्र उपस्थित रहे।

rkpshomnath

Recent Posts

टमाटर से ब्रोकली तक खेती पर सरकारी मदद, जानिए कौन किसान कर सकता है आवेदन

गेहूं-धान के साथ सब्जी की खेती पर जोर, यूपी के किसानों को मिल सकता है…

1 hour ago

जलती चिता पर मांस पकाने के आरोप से मचा हंगामा, एक युवक हिरासत में; दो फरार

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। पूवायां थाना क्षेत्र के नथ्यापुर गांव में रविवार को अंतिम संस्कार…

2 hours ago

बाढ़ के बीच बदला शिक्षकों के ट्रांसफर का शेड्यूल, जानें नई तारीखें

बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर आवेदन की तारीख बदली, 4 अक्टूबर से भर सकेंगे फॉर्म…

2 hours ago

देवभूमि में आसमान से सफर की तैयारी, 51 रोपवे परियोजनाओं से बदलेगा पहाड़ों का परिवहन

उत्तराखंड बनेगा रोपवे हब, 160 किमी के 51 प्रोजेक्ट पर तेज हुआ काम देहरादून (राष्ट्र…

2 hours ago

वाराणसी में ATS का बड़ा ऑपरेशन, 30 लाख के इनामी TPC कमांडर बृजेश गंझू की मौत

https://twitter.com/ANI/status/2101582385468895527?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2101582385468895527%7Ctwgr%5Ea036b71a0b25bab54e2c08e57c3608954dceed97%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fd-30978208441138787552.ampproject.net%2F2608131752000%2Fframe.html वाराणसी (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में रविवार तड़के उत्तर प्रदेश एटीएस…

2 hours ago

मरीन ड्राइव से हाजी अली जा रही BMW बनी हादसे का शिकार, तीन ने गंवाई जान

नशे में ड्राइविंग या तेज रफ्तार बनी वजह? पुलिस जांच में जुटी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का…

2 hours ago