Friday, February 20, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमन्दिर एवं सनातन संस्कृति हैं हमारे अमूल्य विरासत हो रहा है इनका...

मन्दिर एवं सनातन संस्कृति हैं हमारे अमूल्य विरासत हो रहा है इनका पुनरुद्धार :सभाकुवंर कुशवाहा

बनकटा/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
भाटपार रानी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत मायापुर इमलिया एवं बनकटा तिवारी में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में उपस्थित विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने अपने-अपने विभाग से संबंधित सरकार की योजनाओं को आमजन के समक्ष रखा। कार्यक्रम के दौरान गर्भवती महिलाओं के गोद भराई एवं 6 माह के बच्चों का अन्नप्राशन का कार्यक्रम भी संपन्न हुआ। मायापुर इमलिया में बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय विधायक सभाकुंवर कुशवाहा ने कहा कि,
नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व की बदौलत आज भारत दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ती और विश्व की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। धारा 370 के हटने के बाद जम्मू कश्मीर में आतंकी हमले में कमी आई है और जम्मू कश्मीर पुनः विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है। देश में एक तरफ जहां विकास की नई-नई गाथाएं लिखी जा रही हैं वहीं सरकार के द्वारा सांस्कृतिक विरासतों सनातन एवं मन्दिर का संरक्षण भी किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि पर भगवान राम का भव्य मंदिर बन रहा है। जिसमें भगवान राम 22 जनवरी को विराजमान होंगे इस अवसर पर आप सभी अपने-अपने घरों में रामोत्सव मनाएं। बनकटा तिवारी में कार्यक्रम के मंडल संयोजक संजय सिंह सैथवार ने कहा कि केंद्र की मोदी एवं उत्तर प्रदेश की योगी सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति को विकास की मुख्य धारा में जोड़ने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। यहां प्रमुख रूप से तारकेश्वर नाथ तिवारी, अरुण पांडेय, इंद्रभूषण कुशवाहा, लालबाबू यादव, हरिकेश कुशवाहा, अवधेश पांडेय, विकास ठाकुर, पंकज शाही, ग्राम प्रधान बनकटा तिवारी सुभाष यादव, ग्राम प्रधान मायापुर इमलिया रवीन्द्र चौहान, सचिव उमेश चंद्र मद्धेशिया, उमेश पासवान सहित ग्रामवासी उपस्थित थे।

RKP News गोविन्द मौर्य
RKP News गोविन्द मौर्यhttp://www.rkpnewsup.com
I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments