मंदिर के पुजारी की हृदयाघात से मौत

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)
बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के बड़सरी स्थित अवनीनाथ महादेव मंदिर के पुजारी की मौत हृदयाघात से हुई थी, जिसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हुआ है।बता दें कि मंगलवार को पुजारी राजनाथ तिवारी उर्फ सिंगारी दास (65) का शव, शिव मंदिर परिसर से 100 मीटर की दूरी पर मिला था। मृत पुजारी के हाथों पर हल्के कटने छिलने के निशान थे, जिसे लेकर हत्या की संभावना जताई जाने लगी थी। हालांकि देर शाम पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामला साफ हो गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार पुजारी सिंगारी दास की मौत हृदयाघात से हुई है।
कोतवाल स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि पुजारी सिंगारी दास की तबियत खराब थी। सोमवार को करीब एक बजे अपने स्वास्थ को लेकर उनकी फोन पर किसी से वार्ता हुई थी, जिसमें उनके द्वारा सीने में दर्द की बात कही गयी थी। लेकिन किसी ने इस पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया। अनुमान है कि वे प्रतिदिन की भांति सोमवार को भी दोपहर में अपने घर जा रहे थे। इस दौरान ही हार्ट अटैक आ गया होगा। इसलिए वह घर नही पहुंच पाए और झाड़ियों में गिर पड़े। मंगलवार को लोगों ने उनका शव झाड़ियों में पड़ा देखा था।

rkpshomnath

Recent Posts

ग्रहों की चाल से बदलेगा दिन का मिजाज, जानें 12 राशियों का हाल

आज का राशिफल: आर्थिक लाभ के साथ बढ़ेगा आत्मविश्वास, इन राशियों को मिल सकती है…

5 hours ago

दवाओं की गुणवत्ता पर बड़ा सवाल: हिमाचल की 63 और उत्तराखंड की 39 दवाएं जांच में फेल

दवाओं की गुणवत्ता पर सवाल: देशभर में 221 सैंपल फेल, हिमाचल की 63 और उत्तराखंड…

5 hours ago

BJP में टिकट को लेकर महामंथन, जीत की क्षमता और जमीनी फीडबैक पर होगा जोर

यूपी 2027 से पहले BJP का टिकट फॉर्मूला बदलेगा? 40-50% विधायकों पर फिर से विचार…

5 hours ago

फोरलेन से एक्सप्रेसवे तक बदला गोरखपुर, रोजगार पर सीएम योगी ने विपक्ष को दिया जवाब

गोरखपुर में सीएम योगी का रोजगार और विकास पर जोर, बोले- युवाओं को नौकरी देने…

5 hours ago

दुष्कर्म के आरोप से गरमाया अयोध्या, पीड़ित परिवार ने पुलिस पर लगाए देरी के आरोप

अयोध्या में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में 50 दिन बाद FIR, पुलिस पर देरी…

9 hours ago

कुंड पार करने की जिद बनी जानलेवा, गहरे पानी में समाया 35 वर्षीय युवक

सांकेतिक शर्त ने ली युवक की जान, पिशाचमोचन कुंड में डूबा 35 वर्षीय राजू वाराणसी…

9 hours ago