श्रीकृष्ण से कह देना,
मेरी बात सुना करके,
रोती हैं सखियाँ सारी,
सुध करके गोकुल में॥श्रीकृष्ण से …
उधौ जी उनसे कहना,
राधिका भी रोती हैं,
कान्हा कान्हा करके,
बरसाने में अकेले में॥
श्रीकृष्ण से कह देना….
गोकुल की गैयाँ घूमे,
कान्हा को ढूँढे वन में,
बछड़े गोकुल के भटकें,
हर शाम अकेले वन में॥श्रीकृष्ण से…
तुम बसे द्वारिका में,
हम खोजें वृंदावन में,
मुरली न बजे तेरी ना,
तान सुनी बरसों से॥श्रीकृष्ण से …
कान्हा अब आ जाओ
गोकुल में मथुरा वृंदावन में,
सारी धरती ख़ुश होगी,
कान्हा तेरे दर्शन में॥श्रीकृष्ण से …
तेरा नाम जपे आदित्या,
तेरा नाम जपे हर कोई,
तुझे पुकारे यह दुनिया,
तेरे दर्शन की आश में रोई॥
श्रीकृष्ण से कह देना,
मेरी बात सुना करके,
रोती हैं सखियाँ सारी,
सुध करके गोकुल में॥
कर्नल आदि शंकर मिश्र ‘आदित्य’
बनकटाशिव सल्लहपुर देवरिया में श्रीलक्ष्मी नारायण महायज्ञ का भव्य चौथा दिन, श्रद्धा-भक्ति से गूंजा नवनिर्मित…
बलिया(राष्ट्र की परम्परा) सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्रामसभा डूहा बिहरा स्थित डेरा पर बुधवार को…
मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। किसानों की समस्याओं के समाधान और सरकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग…
सीसीटीवी में पुल तक दिखीं, झाड़ियों में मिला मोबाइल; 48 घंटे में खुलासे की मांग…
वैदिक मंत्रोच्चारण और मंडप प्रवेश के साथ शुरू हुआ धार्मिक अनुष्ठान, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़…
मऊ (राष्ट्र की परम्परा)जनपद में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को नियंत्रित करने और यातायात व्यवस्था को…