टेली लॉ: घर बैठे मुफ्त में लीजिए कानूनी सलाह, मिलेगा जरूरतमंदों को फायदा

संत कबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा)। जिले के नगर पंचायत मगहर व आसपास के ग्रामीण इन दिनों काफी खुश हैं। उन्हें भारत सरकार की ओर से प्रायोजित टेली-लॉ सर्विस का फायदा मिलने जा रहा है। इसमें वीडियो कांफ्रेंसिंग और फोन के माध्यम से पीड़ितों को मुफ्त में कानूनी सलाह दी जाती है। इससे लोगों को काफी फायदा मिल रहा है।
एकलव्य एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी गौरव निषाद ने बताया कि टेली लॉ सर्विस के तहत अब दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाला, समाज के अंतिम पायदान पर खड़ा व्यक्ति भी कॉमन सर्विस सेंटर से सलाह ले सकता है। कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) के माध्यम से वीडियो कांफ्रेंसिंग अथवा मोबाइल फोन के जरिए विधिक सलाह ले सकता है।
सीएससी संचालक ने बताया कि भारत सरकार के कानून मंत्रालय और न्याय विभाग की ओर से टेली लॉ सर्विस शुरू की गई है। इसके तहत के सीएससी पर कानूनी सहायता नि:शुल्क प्रदान की जाती है। परेशानियों के निवारण के लिए टेली लॉ सर्विस के माध्यम से कानूनी सलाह के लिए संबंधित व्यक्ति को सीएससी पर आकर अपने मोबाइल नंबर से रजिस्ट्रेशन कराना होता है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

कारीगरी से कारोबार तक: महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में जुटा महिला व्यापार मंडल

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश की इकाई महिला व्यापार मंडल देवरिया की…

13 hours ago

नशे की बढ़ती लत से युवा पीढ़ी का भविष्य खतरे में

नशामुक्त युवा कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प बलिया (राष्ट्र…

13 hours ago

दादा-दादी दिवस पर दिखा पीढ़ियों का प्यार, बच्चों ने दीं मनमोहक प्रस्तुतियां

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। एकेडमिक ग्लोबल स्कूल, जंगल धूसड़ में दादा-दादी दिवस समारोह हर्षोल्लास और…

13 hours ago

छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 21 सितंबर

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधीर पाण्डेय ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में…

13 hours ago

सिपाही पारितोष मिश्रा की संदिग्ध हालात में मौत, पोखरे से बरामद हुआ शव

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। बांसडीह कोतवाली में तैनात सिपाही पारितोष मिश्रा का शव सोमवार को…

13 hours ago

लापता सिपाही का पोखरे में मिला शव

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) बांसडीह कोतवाली में तैनात सिपाही पारितोष मिश्रा का शव सोमवार…

14 hours ago