लेखपाल और अधिवक्ताओं के आंदोलन से बंद है तहसील का कामकाज

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के धनघटा तहसील में लेखपाल और तहसील के अधिवक्ताओ का कार्य बहिष्कार शनिवार को भी जारी रहा। तहसील कार्यालय पर एक तरफ अपनी मांगों को लेकर पूरे दिन अधिवक्ताओं द्वारा धरना देते हुए नारेबाजी की जा रही है। वहीं दूसरी तरफ सभी लेखपाल भी कार्य बहिष्कार करते हुए पूरे दिन बैठकर नारेबाजी कर रहे हैं।
अधिवक्ताओं का आंदोलन विगत 18 दिनों से लगातार चल रहा है। तो पिछले छः दिनों से कार्य बहिष्कार कर लेखपाल भी घरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। जिससे तहसील का कामकाज बंद है।
पखवाड़े भर से जारी लेखपालों और अधिवक्ताओं के आंदोलन से उत्पन्न समस्याओं को संज्ञान लेते हुए तहसील और जिले के आलाधिकारियों द्वारा आंदोलन को समाप्त कराने का कोई सार्थक प्रयास नहीं किया जा रहा है।
ज्ञात हो कि उपनिबंधन कार्यालय धनघटा के नए प्रस्तावित भवन का निर्माण तहसील परिसर या बाढ़ शरणालय की भूमि पर कराने की मांग को लेकर बीते 17 दिनों से धनघटा तहसील के अधिवक्ता धरना-प्रदर्शन कर ही रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ बीते रविवार को खलीलाबाद तहसील क्षेत्र के बढयाबाबू गांव में प्रस्तावित खेल मैदान की भूमि का सीमांकन करने पुलिस बल के साथ पहुंची राजस्व टीम के उपर कुछ दबंगों द्वारा की गई मारपीट के बाद हमलावर दबंगों को गिरफ्तार कर जेल भेजे जाने की मांग को लेकर बीते छः दिनों से तहसील के लेखपालों ने भी लेखपाल संघ के तहसील अध्यक्ष सुरजीत यादव के नेतृत्व में कार्य बहिष्कार कर तहसील कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन करना शुरू कर दिया है।
कार्य बहिष्कार के चलते स्थिति यह हो गई है कि जाति, निवास और आय प्रमाणपत्रों के पर रिपोर्ट लगने में दिक्कत हो रही है।
तहसील पहुंचने वाले फरियादियों के प्रार्थना पत्रों पर अगर अधिकारी आदेश भी कर रहे हैं। तो आंदोलनरत लेखपाल कार्य बहिष्कार करने का हवाला देते हुए अधिकारियों के आदेशों का पालन नहीं कर रहे हैं। ऐसी दशा में फरियादियों को न्याय मिलना तो दूर उनकी समस्याओं तक का समाधान होना दुश्वार हो गया है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

सुबह की सैर पर निकले लोगों के बीच पहुंची पुलिस, सुरक्षा का भरोसा देकर सुनीं समस्याएं

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) जनपद में आमजन की सुरक्षा और पुलिस-जनता के बीच विश्वास मजबूत करने…

6 hours ago

एक करोड़ की लागत से बनेगी केवलापुर-जिनवा टोला की सड़क, ग्रामीणों को मिलेगी राहत

1100 मीटर लंबे मार्ग का विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने किया शिलान्यास, गुणवत्ता और समयबद्ध…

21 hours ago

धान खरीद में लापरवाही पर डीएम सख्त, निर्माण में देरी पर नोटिस के निर्देश

आनंद नगर मंडी के आठ क्रय केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, किसानों की सुविधा और…

21 hours ago

छठ घाटों पर सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर प्रशासन सतर्क, डीएम ने किया निरीक्षण

महिला व्रतियों की सुरक्षा के लिए सादी वर्दी में तैनात रहेंगी महिला पुलिसकर्मी, संवेदनशील घाटों…

21 hours ago

छठ महापर्व को लेकर घाटों पर बनने लगीं बेदियां, बाजारों में उमड़ी भीड़

पूजन सामग्री की खरीदारी से गुलजार हुआ बरहज का बाजार, जाम से राहगीर परेशान बरहज/देवरिया…

21 hours ago

राप्ती नदी में डूबे युवक की तलाश खत्म, गोरखपुर में मिला शव

प्रतिमा विसर्जन के दौरान खड़खड़िया पुल के पास हुआ था हादसा, कई घंटे तक चला…

22 hours ago