जर्नलिस्ट प्रेस क्लब की बैठक में तहसील चुनाव व शपथ ग्रहण की तिथि घोषित

तहसील कार्यकारिणी का चुनाव 15 दिसंबर को

नव-निर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण 24 नवंबर को

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)1। जर्नलिस्ट प्रेस क्लब के वार्षिक चुनाव के पश्चात नव-निर्वाचित अध्यक्ष अजय कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में प्रेस क्लब कार्यालय में बैठक हुई। बैठक में जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब के संरक्षक शैलेष पांडेय ने प्रस्ताव पास किया कि वार्षिक चुनाव के उपरांत जनपद स्तरीय आधिकारियों की मौजूदगी में भव्य शपथ ग्रहण समारोह 24 नवम्बर को आयोजित किया जाएगा। निवर्तमान महामंत्री सुधेश मोहन श्रीवास्तव ने पूर्व तहसील कार्यकारणी को भंग किया। चारों तहसीलों का चुनाव 15 दिसंबर को सुनिश्चित किया गया। अध्यक्ष अजय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि तहसील के चुनाव को संपन्न कराने के लिए सदर तहसील के मुख्य चुनाव अधिकारी दीपक शरण श्रीवास्तव व सहायक चुनाव अधिकारी सत्य‌प्रकाश मद्धेशिया तथा पर्यवेक्षक प्रेम सिंह व फरेन्दा तहसील का चुनाव संपन्न
कराने के किए मुख्य चुनाव अधिकारी शैलेष पाण्डेय एव सहायक चुनाव अधिकारी सुनील यादव और पर्यवक्षक के रूप में सुधेश मोहन श्रीवास्तव को नियुक्त किया गया। नौतनवां तहसील का चुनाव संपन्न कराने के लिए मुख्य चुनाव अधिकारी जिला महामंत्री विनय नायक एवं सहायक चुनाव अधिकारी नवीन मिश्रा तथा पर्यवेक्षक के रुप में संस्थापक सदस्य जगदीश गुप्ता होंगे।निचलौल तहसील का चुनाव कराने के लिए विपिन श्रीवास्तव व सहायक चुनाव अधिकारी बी डी यादव व पर्यवेक्षक संरक्षक जयप्रकाश सिंह होंगें। चुनाव प्रक्रिया 8 दिसंबर से शुरू होगी।समस्त चुनाव अधिकारी वोटर लिस्ट प्राप्त करने के साथ साथ चुनाव स्थल व समय सारणी जारी करेंगे। और चुनाव से संबंधित सभी महत्वपूर्ण कार्यों को संपादित करेंगें। पूरे चुनाव प्रकिया के लिए एक केंद्रीय कमेटी का गठन किया गया है । जिसमें संरक्षक सुनील कुमार श्रीवास्तव, विश्व दीपक त्रिपाठी, नवीन सिंह विषेन चुनाव से संबंधित सभी समस्याओं का हल करेंगे जो किसी भी समस्या का निस्तारण करने के किए सक्रिय रहेंगे। इस दौरान संरक्षक सुनील श्रीवास्तव, जयप्रकाश सिंह,शैलेष पांडेय, दीपक शरण श्रीवास्तव श्रीवास्तव, सत्य प्रकाश मद्धेशिया अनिल वर्मा,सुधेश मोहन श्रीवास्तव, महामंत्री विनय नायक, विपिन श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष सुशील शुक्ल, आफताब आलम खां, विनोद गुप्ता, अविमुक्त पांडेय, समसूल हुदा खान, आकाश तिवारी, विश्वामित्र मिश्रा, सत्येंद्र मणि त्रिपाठी, राजकेश्वर पांडेय ,सत्य प्रकाश तिवारी, विपिन कुमार सिंह, जय कृष्ण उपाध्याय, हरि प्रकाश पांडेय, शेष मणि पांडेय कृष्ण कुमार पांडेय , अभिषेक तिवारी, प्रभात जायसवाल, धर्मेंद्र गुप्ता, विश्व मोहन पाठक, मनोज कुमार पटेल, विपिन सिंह विकास रौनियार, इनामुल्लाह सिद्दीकी, गोविंद साहनी, दिनेश कुमार रौनियार, मनोज कुमार आदि पत्रकार मौजूद रहें

  1. * ↩︎

Karan Pandey

Recent Posts

ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार

देवरिया: रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का मोबाइल…

22 hours ago

निजी सेंटरों के भरोसे राष्ट्रीय परीक्षाएं, पुराने वादों पर फिर उठे सवाल

NTA के गठन के 9 साल बाद भी निजी परीक्षा केंद्रों पर निर्भर व्यवस्था, कैबिनेट…

1 day ago

बीबीएयू में गूंजा नशामुक्त भारत का संकल्प, छात्रों ने ली शपथ

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रव्यापी…

2 days ago

नशा मुक्त भारत के संकल्प के साथ जिले के शिक्षण संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारत सरकार और उत्तर प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा…

2 days ago

दो वर्षों से बिजली को तरस रही पोखरभीडा चौहान टोले की जनता-विजय रावत

भलुअनी(राष्ट्र की परम्परा)l बरहज विधानसभा के भलुअनी ब्लॉक के पोखरभीडा गाँव में चौहान टोले पर…

2 days ago

नशामुक्त युवा ही सशक्त समाज और विकसित भारत की मजबूत नींव: सिंहपाल सिंह

नशामुक्त भारत के लिए युवाओं से जुड़े प्रधानमंत्री, महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में सुना गया वर्चुअल…

2 days ago