तीर्थराज यादव और उसके गैंग को आजमगढ़ पुलिस ने शराब तस्कर गैंग में किया सूचीबद्ध

आजमगढ़ (राष्ट्र की परम्परा)
पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ अनुराग आर्य ने, अभियुक्त तीर्थराज यादव पुत्र दूधनाथ यादव निवासी फतुही थाना बरदह जनपद आजमगढ़ व उसके गैंग के सदस्यों को “शराब तस्कर गैंग“ के रूप में सूचीबद्ध कर दिया।
पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ अनुराग आर्य द्वारा अभियुक्त तीर्थराज यादव पुत्र दूधनाथ यादव निवासी फतुही थाना बरदह जनपद आजमगढ़, जो वर्तमान समय में जनपद में एक संगठित गैंग बनाकर व स्वयं गैंग का सरगना बनकर, निजी लाभ के लिए अवैध शराब बनाकर, नकली रैपर व ढक्कन तैयार कर अवैध शराब निर्माण कर तस्करी जैसे अपराधिक कार्य में संलिप्त है। इनकी गतिविधियों पर प्रभावी अंकशु लगाये जाने हेतु गैंग को जनपद स्तर पर ‘सूचीबद्ध’ (डी-118/2023) किया गया है। यह गैंग शराब तस्कर गैंग के नाम से जाना जायेगा।
इस गैंग में हितेश यादव पुत्र तीरथराज यादव निवासी फतुही थाना बरदह, राधेश्याम यादव पुत्र इंद्रजीत यादव निवासी कोहरौली थाना बरदह, सियालाल यादव पुत्र सत्यदेव यादव निवासी विजयपुर थाना मेहनगर, सूरज पटेल पुत्र रविंद्र नाथ निवासी पियरी बैजू का पुरवा थाना चौबेपुर वाराणसी, नेपाली उर्फ राकेश कुमार पुत्र अशोक कुमार सिंह निवासी नक्खीघाट थाना सारनाथ वाराणसी, संतोष यादव पुत्र भोला यादव निवासी सठियांव थाना मुबारकपुर, सुशीला पत्नी तीरथ राज यादव पुत्र दूधनाथ यादव निवासी फतुही थाना बरदह आजमगढ़ शामिल हैं।

rkpnews@somnath

Recent Posts

बंगाल में फिर हिली धरती: मुर्शिदाबाद में 3.7 का भूकंप, लोगों में बढ़ी चिंता

मुर्शिदाबाद में देर रात भूकंप के झटके, 3.7 रही तीव्रता; दहशत में घरों से बाहर…

15 minutes ago

झामुमो के समर्पित नेता सुदिव्य कुमार नहीं रहे, हेमंत सोरेन ने बताया ‘बड़े भाई’ जैसा रिश्ता

रांची (राष्ट्र की परम्परा)। झारखंड सरकार के मंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के वरिष्ठ…

34 minutes ago

भारत का नया ग्लोबल पावर गेम: पैसा, बाजार, अंतरिक्ष और ब्रिक्स से 2047 की तैयारी

भारत की नई वैश्विक आर्थिक छलांग: पूंजी, अंतरिक्ष, विदेशी मुद्रा और ब्रिक्स के सहारे विजन…

56 minutes ago

कथा में गूंजे श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के जयकारे, बधाई गीतों पर झूमे श्रद्धालु

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) हुसैनपुर स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजा समारोह…

19 hours ago

हृदयाघात से चौकीदार की मौत समाज सेवी नंदन मिश्रा पीड़ित परिवार से मिले

भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा )विधानसभा सलेमपुर क्षेत्र के ग्राम सभा धरहरा (तकिया) निवासी बबलू प्रसाद (35)…

19 hours ago

पशुहारी में रहस्यमय बीमारी से तीन मौतें, केंद्रीय टीम बुलाने की मांग

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) विकासखंड सीयर की ग्राम पंचायत पशुहारी में एक ही परिवार…

2 days ago