कारागार फॉर्म उत्पादित सब्जियों की श्रेणी को मिले पुरस्कार

बहराइच( राष्ट्र की परम्परा) जिला कारागार के फार्म में उत्पादित सब्जियों की प्रदर्शनी राजभवन में लगाई गई। पुष्प और सब्जियों की श्रेणी में जनपद को पांच पुरस्कार मिला। इसको लेकर जेल कर्मियों में हर्ष है। बहराइच जिला कारागार परिसर स्थित फार्म में विभिन्न प्रकार की सब्जियां और पुष्प लगाई गई हैं। सब्जी के साथ फूल भी तैयार हो गए हैं। प्रदेश के राजभवन में पांच दिवसीय प्रादेशिक फल शाकभाजी, सब्जी, पुष्प प्रदर्शनी लगाई गई। जिसमें बहराइच जिला कारागार फार्म में उत्पादित सब्जियों को भी लगाया गया। जेल अधीक्षक देवकांत वर्मा और जेलर आनंद कुमार शुक्ला ने बताया फार्म में उत्पादित सब्जियों को पांच पुरस्कार प्राप्त हुए हैं। उन्होंने बताया कि फार्म में जेल के कर्मियों की देखरेख में सब्जियों का उत्पादन किया गया था। जेल अधीक्षक ने बताया कि सफेद आलू को प्रथम, मूली द्वितीय और घुइयां को तीसरा स्थान मिला है। पुरस्कार मिलने से जिला जेल के अन्य विभागीय कर्मियों में हर्ष है।

Editor CP pandey

Recent Posts

भारत का नया ग्लोबल पावर गेम: पैसा, बाजार, अंतरिक्ष और ब्रिक्स से 2047 की तैयारी

भारत की नई वैश्विक आर्थिक छलांग: पूंजी, अंतरिक्ष, विदेशी मुद्रा और ब्रिक्स के सहारे विजन…

9 minutes ago

कथा में गूंजे श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के जयकारे, बधाई गीतों पर झूमे श्रद्धालु

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) हुसैनपुर स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजा समारोह…

18 hours ago

हृदयाघात से चौकीदार की मौत समाज सेवी नंदन मिश्रा पीड़ित परिवार से मिले

भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा )विधानसभा सलेमपुर क्षेत्र के ग्राम सभा धरहरा (तकिया) निवासी बबलू प्रसाद (35)…

18 hours ago

पशुहारी में रहस्यमय बीमारी से तीन मौतें, केंद्रीय टीम बुलाने की मांग

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) विकासखंड सीयर की ग्राम पंचायत पशुहारी में एक ही परिवार…

2 days ago