Wednesday, January 28, 2026
Homeउत्तर प्रदेशछत की कुंडी से लटकता मिला किशोरी का शव, जांच में जुटी...

छत की कुंडी से लटकता मिला किशोरी का शव, जांच में जुटी पुलिस

संत कबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा)। जिले के दुधारा थाना क्षेत्र के करही गांव में बुधवार दिन में शिव कुमार की 14 वर्षीय किशोरी का शव घर में छत की कुंडी से बंधे फंदे से लटकता मिला।
सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच कर आगे की कार्यवाही में जुटी है। परिजनों का कहना है कि परिवार में किसी प्रकार का कोई विवाद नही था। वही उनका रो रो कर बुरा हाल है।
समाचार लिखे जाने तक इस सम्बंध में कोई मुकदमा दर्ज नही हुआ था।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments