Tuesday, February 17, 2026
Homeउत्तर प्रदेशडीजे पर नाचने के दौरान करंट की चपेट में आने से किशोर...

डीजे पर नाचने के दौरान करंट की चपेट में आने से किशोर गंभीर

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
तुर्कपट्टी थानाक्षेत्र के ग्राम पंचायत खुदरा अहिरौली में गुरुवार की सुबह पिड़िया विसर्जन के दौरान ट्रैक्टर ट्राली पर सवार थानाक्षेत्र के ही ग्राम पंचायत पगरा प्रसाद गिरी, निवासी एक 15 वर्षीय बालक हाइटेंशन तार की चपेट में आ गया। उसे अचेतावस्था में तमकुहीराज सीएचसी ले जाया गया जहां स्थिति गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां उसका इलाज चल रहा है।
ग्राम पंचायत पगरा प्रसाद गिरी की युवतियां ग्राम पंचायत खुदरा अहिरौली में कर्बला के पोखरा में पिड़िया विसर्जित करने जा रही थीं। उनके आगे चल रही ट्राली पर डीजे के माध्यम से गीत बज रहा था। ग्राम पंचायत पगरा प्रसाद गिरी गांव का लड़का संजीत पुत्र रामबेलास गुप्ता डीजे के साउंड बाक्स पर चढ़कर नृत्य कर रहा था। उसका मुंह पीछे की ओर था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रैक्टर ट्राली जब ग्यारह हजार वोल्ट के तार के नीचे से गुजर रहा था तो संजीत तार की चपेट में आ गया। उसे तेज करंट लगा और वह ऊंचाई से जमीन पर आ गिरा व बेहोश हो गया। सूचना पर पहुंचे परिजन उसे आनन फानन में तमकुहीराज सीएचसी ले गए जहां स्थिति गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया जहां उसका इलाज चल रहा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments