रुद्रपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
माँ से गुस्सा हो शनिवार की सुबह किशोरी ने बैरिया पुल से कुर्ना नाले में छलांग लगा दी।
सूचना प्राप्त होते ही परिजन और पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचकर गोताखोरों की मदद से किशोरी की तलाश में जुट गये।
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम फतेहपुर टोला, भटौली निवासी नीतू निषाद (16 ) पुत्री स्व. अच्छे लाल निषाद जो मानस इंटर कॉलेज फतेहपुर में 11 वीं की छात्रा थी। शनिवार की सुबह नीतू की माता सुनीता देवी ने बेटी को सुबह उठ कर बर्तन धोने व खाना बनाने को कहा, इस बात को लेकर मां बेटी में बहस हो गई। इससे नाराज पुत्री नीतू तड़के सुबह करीब पांच बजे उठी और बैरिया पुल पर पहुंच कर कुर्ना नाले में छलांग लगा दी।
इसकी सूचना मिलते ही परिजनों में मच गई ,चीख पुकार करते हुए परिवार के लोग और रुद्रपुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक रतन कुमार पाण्डेय पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। बैरिया पुल पर पहुचकर थाना प्रभारी निरीक्षक ने स्थानीय गोताखोरों के माध्यम से किशोरी की खोजबीन शुरु कर दी गई।
पटना(राष्ट्र की परम्परा)परिवर्तनकारी शिक्षक महासंघ के एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने नवमनोनीत शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी…
शोधार्थी डॉ. मुकुट अग्रवाल के नाम दर्ज हुआ विश्व-रिकार्ड नारनौल/हरियाणा(राष्ट्र की परम्परा)हरियाणा की हिंदी-पत्रकारिता के…
पारदर्शिता के नाम पर बार-बार टूटता भरोसा, और सुधार की अनिवार्य चुनौती नीट-2026 को लेकर…
थाना चौक साइबर सेल की तत्परता से पीड़ित के खाते में लौटी धनराशि, पुलिस टीम…
सड़क के धंसने से हादसों का खतरा बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)नगरपालिका स्थित केवटलिया की जनता सड़क…
17 मई रविवार से शुरू होकर 15 जून सोमवार तक रहेगा पुरुषोत्तम मास सलेमपुर, देवरिया(राष्ट्र…