Friday, February 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेशबहराइचहाईटेंशन तार की चपेट में आने से किशोरी की हुई मौत

हाईटेंशन तार की चपेट में आने से किशोरी की हुई मौत

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) मोतीपुर थाना के ग्राम पंचायत रायबोझा में मजरा लौकिहा निवासी घिराऊ की 14 वर्षीय पुत्री रुबी नहर पर बकरी चराने गई हुई थी। कि हाईटेंशन विद्युत तार के चपेट में आने से उसकी जलकर मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि 14 वर्षीय रुबी बकरी चराने नहर पर गई हुयी थी। बिजली का तार झाड़ियों से लगने के कारण वह बकरियों को पत्ते खिला रही थी कि तार से डाल टच हो गई जिसके कारण वह करंट की चपेट में आ गयी और घटनास्थल पर ही किशोरी की दर्दनाक मौत हो गई।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments