भरत से मिलते ही श्रीराम की आंखों से छलके आंसू

मर्यादा पुरषोत्तम भगवान राम लीला कमेटी द्वारा आयोजित हुआ भरत मिलाप कार्यक्रम

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)राजीव लोचन स्रवत जल तन ललित पुलकावलि बनी,अति प्रेम हृदयँ लगाइ अनुजहि मिले प्रभु त्रिभुअन धनी” की लयबद्ध पंक्तियों के बीच शहर में श्री मर्यादा पुरषोत्तम भगवान राम लीला कमेटी के तत्वावधान में शुक्रवार रात ऐतिहासिक भरत मिलाप का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। भगवान श्रीराम-भरत, लक्ष्मण और शत्रुध्न का भावपूर्ण मिलन देख लोगों की आंखे छलक आई। इस दौरान जय श्रीराम और हर-हर महादेव के जयघोष के साथ सैकड़ों श्रद्धालु लीला के रोमांच और उत्साह से सराबोर रहे।भरत मिलाप का जुलूस स्थानीय फायर स्टेशन चौराहे से शुरू होकर बिसात खाने पर जाकर समाप्त हुआ। रास्तेभर जगह-जगह लोगो ने भगवान राम की आरती उतारी तथा पुष्प बरसाएं। ग्रामीण अंचलों में भी भरत मिलाप के मौके पर सजी झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं।शुक्रवार को गाजे-बाजे के साथ निकले जुलूस में भगवान राम, हनुमान, सीता, लक्ष्मण,शत्रुघ्न व भरत शामिल रहे तथा मां दुर्गा, मां काली,राधे-कृष्ण, शिव-पार्वती व खाटू श्याम की झांकी आकर्षण का केन्द्र रही।बिसातखाना लाइन में भगवान राम व भरत के मिलाप का मंचन हुआ। रावण का वध व उसकी सोने की लंका को राख करने की सूचना मिलने के बाद राम के भाई भरत ने उनसे मुलाकात के लिये अयोध्या से कूच कर दिया।उल्लेखनीय हो कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान रामलीला कमेटी की ओर से किये जा रहे रामलीला मंचन में फायर स्टेशन के निकट से रामलीला कमेटी के अध्यक्ष श्याम करण टेकड़ीवाल के आवास से भव्य शोभायात्रा निकाली गई।रामलीला का मंचन करने वाले कलाकारों से सुसज्जित राम, सीता, लक्ष्मण और उनकी बानर सेना के सेनापति हनुमान व भ्राता भरत की शोभा यात्रा निकाली गई।जुलूस बिसातखाना स्थल पर बनाये गए पंडाल में देर रात पहुंचा। जहां एक ओर से भगवान राम और दूसरी ओर से भरत अपने भाइयों के साथ आकर भरत मिलाप का कार्यक्रम हुआ। भगवान राम और छोटे भाई भरत के मिलाप के समय राम की आंखों से आंसू छलक पड़े। शोभायात्रा के दौरान छतों से महिलाओं नेे जहां पुुष्प वर्षा कर स्वागत किया।तत्पश्चात मौजूद दर्शकों ने भगवान राम व उनके भाइयों,माता सीता,श्री हनुमान जी का माल्यापर्ण करके स्वागत किया।इस मौके पर रामलीला कमेटी के अध्यक्ष श्याम करण टेकड़ीवाल,जय जय अग्रवाल, राहुल रॉय,संतोष अग्रवाल,राकेश चन्द्र श्रीवास्तव कमल शेखर गुप्ता, राधा रमण यज्ञसैनी,मीडिया प्रभारी सचिन श्रीवास्तव,उत्कर्ष श्रीवास्तव, सतीश सिंह,मुरारी श्रीवास्तव,नन्हे लाल लोधी,अनुज श्रीवास्तव,प्रशान्त मिश्रा,विनय जैन,देवेन्द्र मिश्रा,के के मिश्रा,अशोक गुप्ता,अमित शर्मा,अंशुमान यज्ञसैनी, एस पी मिश्रा,मनोज मिर्ची,सोनू मिश्र,मुकुट बिहारी तिवारी,आशीष तिवारी,ज्ञानेंद्र धर शर्मा, गौरव तिवारी,पुष्प नाथ तिवारी, रमेश जायसवाल,सुदामा मिश्रा,सुरेंद्र मातनहेलिया,सुनील श्रीवास्तव,राधेश्याम त्रिपाठी,अजय अग्रवाल,मनोज गुप्ता,दीपक सोनी,जगदम्बा सोनी,अरविंद सोनी,डॉ. डिम्पल जैन,एकता जायसवाल,निशा शर्मा,हेमा निगम सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

RKP News गोविन्द मौर्य

I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.

Recent Posts

मेदांता गुरुग्राम और लॉज निपाल नं. 38 की पहल

गोरखपुर में सभी नागरिकों के लिए निःशुल्क हेल्थ चेकअप कैम्प 21 और 22 जून को…

2 days ago

पकड़े गए सड़क पर खड़े ट्रकों एवं स्कूल के बगल से शराब की दुकानको हटाने की उठी मांग

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l तहसील बरहज मे आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय समानता…

2 days ago

निर्माणाधीन हाईवे पर हादसो का सिलसिला डम्पर की चपेट में आकर एक की मौत

धूल से आसपास के लोग परेशान, ट्रकों की तेज रफ्तार पर उठे सवाल, भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की…

2 days ago

मालिक के इंतजार में पोखरी किनारे डटी रही गाय, दर्दनाक हादसे ने झकझोरा गांव

कुशीनगर में दर्दनाक हादसा: पोखरी में डूबने से 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत, गाय की…

4 days ago

विकास प्रदर्शनी व जनकल्याणकारी शिविर का प्रभारी मंत्री ने किया शुभारंभ

प्राकृतिक खेती पर कार्यशाला आयोजित संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। केंद्र सरकार के 12…

4 days ago

पुलिस महकमे में आंशिक फेरबदल नवागत आभा सिंह बनीं सीओ कैंट

एसएसपी ने महत्वपूर्ण सर्किल की सौंपी जिम्मेदारी, अरुणकुमार एस को सीओ लाइन का प्रभार गोरखपुर(राष्ट्र…

4 days ago