कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
दुदही के प्राथमिक विद्यालय सह शिक्षक भवन परिसर में प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लाक इकाई दुदही की बैठक संपन्न हुई। बैठक में पुरानी पेंशन बहाली, राज्य कर्मचारियों के समान उपार्जित अवकाश, प्रतिकर अवकाश, कैशलेश इलाज की सुविधा, चौकीदार की नियुक्ति, पदोन्नति सहित 18 विभिन्न मांगों को लेकर चर्चा की गई।
प्राशिसं के अध्यक्ष अरुणेंद्र कुमार राय ने कहा कि आगामी 10 से 15 अगस्त तक मांगों से संबंधित ज्ञापन सभी विधायकों को सौंपा जाएगा तथा चार सितंबर को प्रदेश के सभी बीएसए कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन कर बीएसए के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा जाएगा। मांगें पूरी नहीं होने की दशा में सितंबर के आखिरी सप्ताह में बेसिक शिक्षा निदेशालय के कार्यालय पर धरना देने के संबंध में कार्यक्रम की रुप रेखा तैयार की जाएगी।
बैठक में मंत्री रामनिवास जायसवाल, विद्या सिंह, ओपी सिंह, अमित श्रीवास्तव, धर्मेंद्र यादव, राजेश बौद्ध आदि मौजूद रहे।
बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) विकासखंड सीयर की ग्राम पंचायत पशुहारी में एक ही परिवार…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) मनियर थाना क्षेत्र के निपानिया गांव में शुक्रवार सुबह दोस्तों…
स्थापना दिवस पर विशेष: पुनीत मिश्र संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। कभी जिस मगहर…
बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो…
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि…
महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…