जैतीपुर/शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)
संचारी रोग नियंत्रण एवं नियमित टीकाकरण को लेकर सारथी डेवलपमेंट फाउंडेशन कोर ग्रुप पार्टनर प्रोजेक्ट द्वारा सोमवार को ब्लॉक संसाधन केंद्र पर कार्यक्रम आयोजित कर, शिक्षकों को प्रशिक्षित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सीएचसी प्रभारी डॉ लईक अहमद अंसारी ने की। प्रशिक्षण के दौरान डीएमसी मनोज कुमार ने शिक्षकों को नियमित टीकाकरण एवं वास के बारे में संपूर्ण जानकारी दी,उन्होंने कहा कि छात्रों सहित अभिभावकों को जागरूक कर टीकाकरण में अहम रोल निभाए। टीकाकरण द्वारा 12 जानलेवा बीमारियों से बचा जा सकता है,एमओ आईसी डॉ लईक अहमद अंसारी नें शिक्षकों से विद्यालयों में अभिभावक गोष्ठी कर, जल निकासी व मच्छरों से बचाव हेतु घरों के आसपास साफ सफाई मच्छर दानी का प्रयोग के बारे में बताया।बच्चों का शत प्रतिशत प्रतिरक्षण करवाने के बारे बताने व सहयोग की अपील की गई। कार्यक्रम में बीपीएम विश्व नाथ प्रताप सिंह, एफएम शमशुल,बीएमसी कौशल किशोर,मोबिलाइजेशन मित्रा रासू देवी ,लालता, आशा देवी सहित शिक्षक राहुल रुहेला आदि मौजूद रहे।
बरहज /देवरिया (राष्ट्र की परम्परा )। गोताखोर सुरेंद्र साहनी की मौत के बाद बरहज क्षेत्र…
07 फरवरी 2026 को कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि, चित्रा नक्षत्र और कन्या राशि में…
दिसंबर 2025 की परीक्षा में सौ से अधिक विद्यार्थियों को सफलता, हिंदी विषय से सर्वाधिक…
सिकंदरपुर/बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। सिकंदरपुर-बेल्थरा मार्ग पर शुक्रवार को हुई दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं ने…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय (डीडीयूजीयू) को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सशक्त पहचान…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।विकासखंड परतावल के ग्राम पिपरपाती तिवारी में उस समय उत्सव जैसा माहौल…