Thursday, February 12, 2026
HomeNewsbeatटीईटी की अनिवार्यता को लेकर शिक्षक संघ आंदोलित

टीईटी की अनिवार्यता को लेकर शिक्षक संघ आंदोलित

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के आह्वान पर जनपद शाखा मऊ के तत्वाधान में कलेक्ट्रेट परिसर में शिक्षक एकत्र हुए ,और भारत सरकार के शिक्षा राज्य मंत्री जयंत चौधरी द्वारा सदन में माननीय सांसद द्वारा पूछे गए प्रश्न के उत्तर में टीईटी अनिवार्यता पर दिए गए जवाब से आक्रोशित शिक्षक समाज द्वारा उनका पुतला एवं उनके द्वारा दिए गए उत्तर की प्रतियों का दहन किया गया। शिक्षकों में टीईटी की अनिवार्यता संबंधी सरकार की नीतियों से बहुत आक्रोश है, और शिक्षक समाज इसके विरोध में किसी भी स्तर के संघर्ष के लिए संकल्पित है। शिक्षक समूह ने शिक्षा राज्य मंत्री के विरुद्ध नारेबाजी की, और उनके पुतले तथा उत्तर के प्रतियों का दहन किया गया।

प्रमुख रूप से कृष्णानंद राय,अखिलेश्वर शुक्ला, मनमोहन पांडे, जगमोहन सिंह, सूर्यभान शर्मा, परवेज अंसारी, राशिद जमाल, जगमोहन सिंह, अंजनी कुमार सिंह रामकेर यादव, अमित सिंह, सुजीत राय, दिनेश, राजेश राय, सुरेंद्र यादव ,डॉ शहनवाज आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments