सहायक वैज्ञानिक बना शिक्षक का बेटा

भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) सुरौली थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बांसपर बैदा निवासी सिंहासन प्रसाद के पुत्र आलोक कुमार ने, भारत का प्रथम न्यूक्लियर पॉवर स्टेशन तारापुर एटॉमिक पॉवर स्टेशन डिपार्टमेंट ऑफ एटॉमिक एनर्जी मुम्बई में सहायक वैज्ञानिक के पद पर चयनित होकर कीर्तिमान स्थापित किया है।उनके इस चयन पर लोगों ने खुशी जाहिर की है।सुरौली थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बांसपार वैदा निवासी आलोक कुमार के पिता प्राइवेट इंटर कॉलेज में अध्यापक हैं, और माता आशा देवी गृहणी हैं। सिंहासन प्रसाद ने सीमित संसाधन होने के बावजूद भी बच्चों की पढ़ाई जारी रखी।इनके चार बेटे हैं और एक बेटी मनीषा है, जो प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत है और बड़ा भाई विश्वरंजन कुमार पी0ए0सी का जवान है। भाइयों में दूसरे नंबर के आलोक कुमार की प्राथमिक शिक्षा गांव से पूरी हुई। हाईस्कूल और इंटर मीडिएट की शिक्षा के0डी0इन्टर कॉलेज सिंगही मझगांवा ,देवरिया से पूरी की। इसके बाद इन्होंने गोरखपुर में वर्ष 2018 में केमिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की,आलोक कुमार ने एक वर्ष मद्रास फर्टिलाइजर में अप्रेंटिस किया फिर इन्होंने फर्टिलाइजर एण्ड केमिकल ट्रावलकोर मे जूनियर इंजीनियर की परीक्षा पास की,चयन के बाद भी इन्होंने अपनी पढ़ाई जारी रखी।अब आलोक कुमार तारापुर एटॉमिक पॉवर स्टेशन डिपोर्टमेंट ऑफ एटॉमिक एनर्जी मुम्बई में सहायक वैज्ञानिक के पद पर चयनित हुए हैं।आलोक कुमार ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता पिता और बड़े भाई ,बहन एवं गुरुजनों को दिया है।

rkpnews@somnath

Recent Posts

कथा में गूंजे श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के जयकारे, बधाई गीतों पर झूमे श्रद्धालु

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) हुसैनपुर स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजा समारोह…

10 hours ago

हृदयाघात से चौकीदार की मौत समाज सेवी नंदन मिश्रा पीड़ित परिवार से मिले

भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा )विधानसभा सलेमपुर क्षेत्र के ग्राम सभा धरहरा (तकिया) निवासी बबलू प्रसाद (35)…

11 hours ago

पशुहारी में रहस्यमय बीमारी से तीन मौतें, केंद्रीय टीम बुलाने की मांग

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) विकासखंड सीयर की ग्राम पंचायत पशुहारी में एक ही परिवार…

1 day ago

अनंत सिंह के ऐलान से JDU में हलचल! बिहार MLC चुनाव में नीरज कुमार के खिलाफ डॉ. अनुज सिंह को देंगे समर्थन

बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो…

2 days ago