टीचर्स सेल्फ केयर टीम ने शुरू किया ‘जीवनदान-महाअभियान’


शिक्षकों व कर्मचारियों को आपदा की घड़ी में मिलेगी आर्थिक मदद

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। नेटवर्क, शिक्षामित्रों, अनुदेशकों व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के कल्याण के लिए समर्पित संस्था टीचर्स सेल्फ केयर टीम (टीएससीटी) ने मंगलवार को एक नई पहल ‘जीवनदान-महाअभियान’ की शुरुआत की। यह योजना आपातकालीन परिस्थितियों में बीमार शिक्षकों व सहयोगी कार्मिकों को तत्काल आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुरू की गई है। जिला मीडिया प्रभारी आशुतोष ने बताया कि इस ऐच्छिक योजना के तहत वैधानिक सदस्यों को गंभीर बीमारी की स्थिति में पांच लाख रुपये तक की सहायता राशि प्रदान की जाएगी। योजना का लाभ एनईबीआई समूह को मिलेगा, जो टीएससीटी से जुड़े सहयोगी दलों का हिस्सा है।
योजना का लाभ लेने के लिए टीएससीटी के सदस्य को 200 रुपये की सहायता राशि जमा करनी होगी, जिसकी रसीद संबंधित पोर्टल या ऐप पर अपलोड करना अनिवार्य होगा। यह योजना संगठन की ‘मृत्यु के बाद सहायता योजना’ का भी हिस्सा है, जिसमें नियमित रूप से सहायता करने वाले सदस्य ही पात्र होंगे।
बताया गया कि सहायता राशि हर माह नहीं, बल्कि तीन से छह महीने के भीतर एकमुश्त एकत्र की जाएगी। साथ ही योजना से संबंधित लाभार्थियों और सहायता हेतु प्राप्त आवेदनों का विवरण सार्वजनिक किया जाएगा, जिससे पारदर्शिता बनी रहे। टीएससीटी से जुड़े शशि थरथरा ने कहा कि “‘जीवनदान-महाअभियान’ एक मानवीय प्रयास है, जो संकट की घड़ी में राहत का कार्य करेगा।” उन्होंने सभी शिक्षकों, शिक्षामित्रों, अनुदेशकों व कर्मचारियों से इस अभियान से जुड़ने की अपील की।

Karan Pandey

Recent Posts

यूपी में मेधावी छात्राओं की चमकेगी राह! स्कूटी के साथ हेलमेट और पेट्रोल देने की भी तैयारी

यूपी की 40 हजार मेधावी छात्राओं को मिलेगी मुफ्त स्कूटी! नवंबर से वितरण की तैयारी…

12 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट के सवालों से दवा बाजार में मूल्य नियंत्रण पर बहस तेज

क्या सभी जीवनरक्षक दवाओं पर लगेगी मुनाफे की लगाम? औषधि (मूल्य नियंत्रण) आदेश, 2013 और…

25 minutes ago

अपराधी और पुलिस आमने-सामने, पैर में गोली लगने के बाद PMCH पहुंचाया गया शुभम

पुलिस और अपराधी के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग फोटो ai निर्मित पटना (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)।…

36 minutes ago

कटी हुई घास से घर पर बनाएं लिक्विड खाद

बिना ज्यादा खर्च के घास और पानी से बनाएं तरल खाद, इस्तेमाल से पहले रखें…

52 minutes ago

‘गुड मॉर्निंग देवरिया’ अभियान से सुरक्षित हुई सुबह, पार्कों से स्कूलों तक पुलिस की निगरानी

मॉर्निंग वॉकर्स से संवाद कर सुरक्षा का भरोसा, बुजुर्गों की समस्याएं सुनीं; एंटी रोमियो टीम…

2 hours ago

मुजफ्फरनगर में सनसनीखेज वारदात, शिव मंदिर के पुजारी की गोली मारकर हत्या

20 वर्षों से प्राचीन शिव मंदिर में रहकर कर रहे थे पूजा-पाठ, सेना से सेवानिवृत्त…

2 hours ago