मईल/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया जिले के मईल थाना क्षेत्र में सड़क सुरक्षा और अतिक्रमण की समस्या को लेकर समाधान दिवस पर प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया। स्थानीय नेताओं ने थाना मईल के सामने वर्षों से खड़े ट्रकों को हटाने और सड़क की पटारियों की मरम्मत कराने की मांग उठाई।
राष्ट्रीय समानता दल उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष संजय दीप कुशवाहा तथा समाजवादी पार्टी अनुसूचित प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष हरेराम आर्या ने थाना प्रभारी को प्रार्थना पत्र सौंपकर मईल–मुसैला–भागलपुर मार्ग की बदहाल स्थिति की ओर ध्यान आकर्षित कराया।
ज्ञापन में बताया गया कि सड़क की कच्ची पटारियों पर झाड़ियां उग आई हैं और कई स्थानों पर पटारियां क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। नेताओं ने मांग की कि सड़क किनारे की सफाई और मिट्टी भराई का कार्य जल्द कराया जाए।
इसके अलावा थाना मईल मुख्यालय के सामने वर्षों से सड़क पर खड़े ट्रकों के कारण अतिक्रमण और यातायात बाधित होने का मुद्दा भी उठाया गया। ज्ञापन में कहा गया कि सड़क पर भारी वाहनों के खड़े रहने से दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बना रहता है। पूर्व में एक होमगार्ड कर्मचारी की मौत भी इसी समस्या के कारण हो चुकी है।
नेताओं ने प्रशासन से मांग की कि आम जनता की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जल्द स्थायी समाधान किया जाए। इस संबंध में ज्ञापन की प्रतिलिपि जिलाधिकारी देवरिया और मुख्यमंत्री कार्यालय लखनऊ को भी भेजी गई है।
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। दीपावली पर्व के मद्देनजर भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा की सुरक्षा व्यवस्था को…
डीएम ने खलीलाबाद में सुनीं फरियादियों की समस्याएं, समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश…
30 वर्षों की राजनीति पर उठाए सवाल, बंद कपड़ा मिलों के पुनरुद्धार, बुनकरों के रोजगार…
24 प्रमुख छठ स्थलों पर विशेष व्यवस्था, चेंजिंग रूम, मोबाइल टॉयलेट और पेयजल की भी…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीपावली का पर्व केवल दीप जलाने का ही नहीं, बल्कि दूसरों…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। सिकंदरपुर-बेल्थरा रोड मुख्य मार्ग पर रुद्रवार स्थित काली माता मंदिर के…