शिक्षको ने पेश किया मानवता का मिशाल

उरुवा/गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा) सड़क दुर्घटना में प्राथमिक विद्यालय ढेढुई कमाल चक ब्लॉक उरुवा की रसोइया पूनम के पति की मृत्यु हो गई थी। परिवार और उसके दो छोटे-छोटे बच्चे निराश्रित हो गए। अध्यापकों को जब यह बात पता चली तो उन लोगों ने आपस में सामूहिक सहयोग करते हुए 40204 रुपए एकत्रित किया। यह एकत्रित किया हुआ पैसा आज दिनांक 10 मई चेक के माध्यम से मृतक की पत्नी पूनम देवी को उसके घर जाकर अध्यापकों की उपस्थिति में ब्लॉक अध्यक्ष अरविंद चंद,विद्यालय के प्रधानाध्यापक नागेंद्र कुमार द्वारा उपलब्ध कराया गया। इस दुखद समय में शोक संतप्त परिवार को शिवकुमार ओझा , एआरपी प्रवीन पांडेय,अभिषेक सिंह शिवनारायण पांडेय बुद्धिसागर सिंह हरेंद्र प्रसाद धर्मेंद्र चौहान आदि अनेक अध्यापकों द्वारा ढाढस बंधाया गया और भविष्य में भी सहयोग करने का आश्वासन दिया।

rkpnews@somnath

Recent Posts

✍️ प्रेम का रंग – त्याग, सहिष्णुता और ईमानदारी की प्रेरक कविता

प्रेम का रंग चढ़ता चला गया,यूँ लगा कि दुनिया हमारी है,त्याग का यत्न जब सीखा…

35 minutes ago

बेखौफ चोरों का तांडव: 250 केवी ट्रांसफार्मर न चुरा पाने पर 400 लीटर तेल पार, इलाके की बिजली ध्वस्त

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के चुरेब चौराहे पर…

35 minutes ago

परीक्षा के दिन लापता हुईं चार छात्राएं सीडब्ल्यूसी की निगरानी में मिलीं सुरक्षित

पलामू जिला पुलिस ने लापता चार नाबालिग छात्राओं को किया रेस्क्यू, मैट्रिक परीक्षा के दौरान…

39 minutes ago

पुरंदर संधि से आगरा दरबार तक: शिवाजी की ऐतिहासिक यात्रा

मुंबई (राष्ट्र की परम्परा लेख डेस्क)महाराष्ट्र का वर्तमान छत्रपति संभाजीनगर (पूर्व नाम औरंगाबाद) इतिहास के…

1 hour ago

खेरिया एयरपोर्ट पर तेज निर्माण, आगरा को मिलेगी नई हवाई पहचान

आगरा (राष्ट्र की परम्परा)। आगरा सिविल एयरपोर्ट को आधुनिक हवाई सेवाओं से जोड़ने की दिशा…

2 hours ago

गौआश्रय स्थल मामले में तीन सदस्यीय जांच समिति, दोषियों पर होगी कार्रवाई

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। सक्सेना चौक पर सामने आए गोवंश अस्थि प्रकरण को लेकर जिला…

2 hours ago