आत्मविश्वास से ही प्राप्त किया जा सकता है लक्ष्य : प्रो ओमप्रकाश सिंह

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा) दिविजयनाथ पी जी कॉलेज गोरखपुर  के प्लेसमेंट सेल, बीसीए विभाग एवं बैराउंज पर्ल वेब प्राइवेट लिमिटेड , लखनऊ के बीच महाविद्यालय के विद्यार्थियों के प्लेसमेंट एवं करियर प्रोत्साहन हेतु महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो ओम प्रकाश सिंह, आई.क्यू.ए.सी. कोऑर्डिनेटर प्रो परीक्षित सिंह एवं मैनेजिंग डायरेक्टर श्री पुष्पेन्द्र द्विवेदी की उपस्थिति में समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर हुआ।
समझौता ज्ञापन के पश्चात द्वितीय सत्र में कैरियर काउंसलिंग कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें मैनेजिंग डायरेक्टर श्री पुष्पेन्द्र द्विवेदी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा की कैरियर लक्ष्य ऐसे कथन हैं जो स्पष्ट रूप से उस कैरियर मार्ग को परिभाषित करते हैं जिसे कोई व्यक्ति आगे बढ़ाना चाहता है। ये लक्ष्य पेशेवरों को एक कार्य योजना बनाने और उसके अनुसार उनकी प्रगति को मापने में मदद करते हैं। वे व्यक्तियों को उनके व्यक्तिगत और व्यावसायिक विकास पर विचार करने और बेहतर अवसर तलाशने में मदद करते हैं। वे किसी व्यक्ति को अपने सपनों को पूरा करने के लिए प्रेरित रखने में मदद करते हैं। हालाँकि, किसी को सावधान रहना चाहिए कि अवास्तविक करियर लक्ष्य निर्धारित न करें क्योंकि इससे निराशा हो सकती है और परिणामस्वरूप, विफलता हो सकती है। अपने करियर लक्ष्यों का अधिकतम लाभ उठाने के लिए, आप उन्हें छोटे-छोटे लक्ष्यों में विभाजित कर सकते हैं जिन्हें कम समय में पूरा किया जा सकता है।

इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो ओम प्रकाश सिंह ने कहा की मौजूदा परिस्थिति में किताबी कीड़ा बनकर या डिग्रियों का ढेर लगाकर सफलता की कामना नहीं की जा सकती है। अपने अंदर झांककर अपनी प्रतिभा को टटोलें कि किन क्षेत्रों में आप अपनी दक्षता को विकसित कर बाजी मार सकते हैं। जो क्षेत्र आपको सर्वाधिक उपयुक्त लगे, उसमें विशेषज्ञों की सलाह लेकर अपना कौशल बढ़ाएं।

प्रो परीक्षित सिंह,आई.क्यू.ए.सी. कोऑर्डिनेटर ने प्लेसमेंट सेल द्वारा इस प्रकार के आयोजन हेतु शुभकामनाएं देते हुए कहा की जीवन के कुरुक्षेत्र में आधी लड़ाई तो आत्मविश्वास द्वारा ही लड़ी जाती है। यदि योग्यता के साथ आत्मविश्वास विकसित किया जाए तो करियर के कुरुक्षेत्र में आपको कोई पराजित नहीं कर पाएगा। अध्ययन के साथ-साथ उन गतिविधियों में भी हिस्सा लें, जिनसे आपका आत्मविश्वास बढ़े। कार्यशालाओं और व्यक्तित्व विकास वाली संस्थाओं में यही सब तो किया जाता है।इस अवसर पर अतिथियों सहित सभी का स्वागत डॉ अनुराधा सिंह ने किया ,कार्यक्रम का संयोजन डॉ हरिशंकर गुप्ता ने किया। इस कार्यक्रम में प्लेसमेंट सेल संयोजक डॉ पवन पांडेय, डॉ अरविंद मौर्य, डॉ मुदित दुबे, , श्री दिनेश जायसवाल, सी.ई.ओ. नरेन्द्र कुष्ण, ब्रान्च मैनेजर शुभम तिवारी टेक्निकल एक्सपर्ट, श्री लक्षमण थापा सहित बीसीए विभाग के विद्यार्थी उपस्थित रहे। उक्त कार्यक्रम की जानकारी मीडिया प्रभारी डॉ शैलेश कुमार सिंह ने दी।

rkpshomnath

Recent Posts

विधायक निधि के विकास कार्यों में देरी पर सख्त केशव मौर्य, बोले—समयसीमा में पूरा हो हर काम

लंबित प्रस्तावों के एस्टीमेट जल्द तैयार करने के निर्देश, अधूरे कार्यों को तत्काल शुरू कराने…

16 minutes ago

निर्माणाधीन मकान में सैटरिंग गिरने से युवक की मौत, दो मजदूर घायल

हादसे के समय मकान में चल रहा था छत की सैटरिंग का काम, घायलों का…

20 minutes ago

महिलाओं और वंचित वर्गों के 2.5 लाख नए उद्यमियों को मिलेगा सस्ता ऋण, छोटे कारोबारियों को भी बड़ी राहत: केशव मौर्य

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। केंद्र सरकार के फैसलों से किसानों, छोटे कारोबारियों, महिलाओं और वंचित…

25 minutes ago

बैंक से 1.73 करोड़ रुपये के गबन के आरोपी के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई, बिहार पहुंची देवरिया पुलिस

न्यायालय के आदेश पर बक्सर जिले के उमेदपुर गांव में हुई कार्रवाई, श्रीरामपुर पुलिस ने…

29 minutes ago

ब्राह्मण है तो सनातन सुरक्षित है ब्राह्मण सनातन की नीव है – पंडित सत्य प्रकाश पांडेय

समाज की मजबूती हमारी ताकत है -हृदय प्रकाश पाण्डेय आजमगढ़(राष्ट्र की परम्परा)भारतीय राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा…

36 minutes ago

छठ महापर्व से पहले मां तरकुलहा देवी धाम के पोखरे पर चला स्वच्छता अभियान

खोराबार (राष्ट्र की परम्परा)। छठ महापर्व को लेकर मां तरकुलहा देवी धाम में तैयारियां तेज…

41 minutes ago