Monday, February 23, 2026
Homeउत्तर प्रदेशशिक्षक व शिक्षिकाओं ने बच्चों के संग खेली होली

शिक्षक व शिक्षिकाओं ने बच्चों के संग खेली होली

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। शहर से लेकर ग्रामीण इलाको के स्कूलों में शनिवार को होली का उत्साह छात्र-छात्राओं में जमकर बना रहा। बच्चों ने अवकाश से पहले अपने साथी साथी व शिक्षकों के साथ रंग गुलाल लगाकर जमकर होली खेली और एक-दूसरे को बधाईयां दी। इसी क्रम में शनिवार को हाजी अजहर खान इन्टर कालेज में प्रधानाचार्य श्याम बदन यादव ने स्कूल के समस्त स्टाफ व बच्चों के साथ अबीर -गुलाल लगाकर होली खेली और एक दूसरे को शुभकामनाएं देते हुये बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की । तो वहीँ प्रबंधक सलीम खान ने होली का पर्व पूरी शांति व सुरक्षा के साथ मनाने की सलाह दी और कहा कि होली का पर्व रंगों का त्योहार है।इसी रंग बिरंगों की तरह हम सभी की जिंदगी में ढेर सारी खुशियां हों। कार्यक्रम के अंत में सभी को मिठाई का उपहार देकर होली की शुभकामनाएं दी l इस दौरान समस्त अध्यापक अध्यापिकाएं छात्र व छात्राएं मौजूद रहें।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments