Wednesday, February 25, 2026
Homeउत्तर प्रदेशशिक्षक हुआ लापता

शिक्षक हुआ लापता

डेथ प्वाइंट काफी सुर्खियों में रहा भागलपुर पक्का पुल

भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। मईल क्षेत्र अंतर्गत भागलपुर पुलिस चौकी के पास स्थित पक्के पुल से सलेमपुर के एक परिषदीय विद्यालय के शिक्षक लापता। भागलपुर पुल पर बाइक, हेलमेट इत्यादि समान मिले हैं। लेकिन शिक्षक का कहीं पता नहीं चला। आशंका जताई जा रही है कि शिक्षक कहीं पुल से चलांग न लगा दिया हो या अपनी बाइक, समान इत्यादि को छोड़कर कहीं चला गया हो। आपको बता दे की भागलपुर स्थित पक्का पुल से सलेमपुर उपनगर वार्ड नंबर 9 के आकाश गुप्ता परिषदीय विद्यालय में शिक्षक हैं। जिनकी बाइक, हेलमेट, चप्पल, मोबाइल, पर्स इत्यादि समान को लोगों ने पुल पर देखा और भागलपुर पुलिस चौकी पर इसकी सूचना दी। सूचना पातें ही हरकत में आई पुलिस मौके पर पहुंची। उभांव पुलिस को यह सूचना मिलते ही उभांव थाना अध्यक्ष विपिन कुमार सिंह भी मौके पर पहुंच कर जानकारी इकट्ठा करने लगे। सलेमपुर उपनगर के वार्ड संख्या 9 के रहने वाले आकाश गुप्ता जो की एक परिषदीय विद्यालय में शिक्षक हैं। जिनकी टी वी एस बाइक, हेलमेट चप्पल मोबाइल फोन पैर इत्यादि बरामद हुआ। मईल थाना अध्यक्ष अमित कुमार राय ने बताया कि शिक्षक की बाइक मिली है। शिक्षक की तलाश चल रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments