शिक्षक अभिभावक गोष्ठी

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। जमालपुर , कटघरा स्थित आरoएसoएसo गुरुकुल सीनियर सेकेंडरी एकेडमी में गुरुवार को सुबह 9 दोपहर 12:30 बजे तक सत्र 2024-25 का द्वितीय शिक्षक अभिभावक संगोष्ठी का आयोजन प्रबंध निदेशक जय प्रताप सिंह उर्फ गुड्डू सिंह के निर्देशन में आयोजित किया गया। सुबह से ही अभिभावक और छात्र-छात्राएं द्वितीय शिक्षक अभिभावक संगोष्ठी अर्धवार्षिक परीक्षा में सत प्रतिशत उपस्थिति दर्ज कराई l इसमें अभिभावक एवं छात्राओं में अपना प्राप्तांक जानने की उत्सुकता बनी रही l आरoएसoएसo गुरुकुल सीनियर सेकेंडरी एकेडमी के जागरूक अभिभावकों एवं छात्रों ने अपने-अपने सक्रियता को निभाया प्रबंध निदेशक ने समस्त अभिभावकों को हार्दिक शुभकामनाएं दी साथ ही कक्षा में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले समस्त छात्र-छात्राओं को उपहार दिया गया l सभी छात्र-छात्राओं को आशीर्वचन दिया l इस अवसर पर निर्देशिका निशु सिंह ने भी समस्त अभिभावक छात्र-छात्राओं को द्वितीय शिक्षक अभिभावक संगोष्ठी में सम्मिलित होने पर शुभकामनाएं एवं बधाइयां दी। विद्यालय के प्रशासनिक से अजीत यादव ने अपनी घोषणा एवं वाणी को चातुर्यता से समस्त अभिभावको एवं छात्रों को प्रभावित किया तथा बधाइयां दी l परीक्षा प्रभारी आलोक पांडे ने समस्त अभिभावकों शिक्षकों छात्र-छात्राओं को अर्धवार्षिक परीक्षा की हार्दिक शुभकामनाएं दी l
इस अर्धवार्षिक परीक्षा का अंक पत्र वितरण के साथ ही समस्त अभिभावकों के लिए नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण का शिविर विद्यालय प्रांगण में प्रबंध निदेशक जय प्रताप सिंह जी के निर्देशन में किया गया। विद्यालय प्रबंध निदेशक ने समस्त डॉक्टर की टीम को बधाइयां दी। इस अवसर पर समस्त अध्यापक गण उपस्थित रहे l उप प्रधानाचार्य ने समस्त अभिभावकों शिक्षकों छात्र-छात्राओं को हार्दिक शुभकामनाएं दी।

Karan Pandey

Recent Posts

Delhi LPG Crisis: 10-15 दिन बाद भी नहीं मिल रहा गैस सिलिंडर, राजधानी में ‘आश्वासन’ पर चल रही सप्लाई

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। राजधानी दिल्ली में एलपीजी गैस की सप्लाई को लेकर गंभीर…

5 hours ago

UP Weather Alert: आंधी-बारिश से बदला मौसम, नोएडा-गाजियाबाद समेत 39 जिलों में IMD का अलर्ट

UP Weather Alert: प्रदेश में बुधवार को आई तेज आंधी और बारिश के बाद मौसम…

6 hours ago

अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों ने गृह विज्ञान विभाग का किया भ्रमण, स्वास्थ्य मुद्दों पर हुआ मंथन

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग में अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक…

13 hours ago

अभय मिश्रा के आवास पर रोजा इफ्तार में उमड़ा जनसैलाब

भागलपुर में दिखी गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l भागलपुर क्षेत्र में समाजसेवी एवं…

14 hours ago

भारतीय ज्ञान परम्परा में आनंदमूर्ति के योगदान पर राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में “श्री श्री आनंदमूर्तिजी का भारतीय ज्ञान…

14 hours ago