मदरसा दारुल उलूम सरकारे आसी में मिशन शक्ति कार्यक्रम सम्पन्न

प्रधानाचार्य ने बालिका शिक्षा पर दिया बल

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। मदरसा दारूल ओलूम सरकार आसी में गुरुवार को मिशन शक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं की सुरक्षा, सशक्तिकरण और उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य मु० रहमतुल्लाह ने बालिकाओं/महिलाओं की सुरक्षा और समाज में उनकी समान भागीदारी, बालिकाओं की शिक्षा और आत्मनिर्भरता के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला और बालिका शिक्षा पर जोर दिया।शासन द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में उन्होंने जानकारी दी।उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा के लिए कानूनी अधिकारों और हेल्पलाइन नंबरों के बारे में भी जागरूकता बढ़ाने पर बल दिया। इस अवसर पर शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मी अब्दुल गफ्फार आजमी, मु० इलियास, फिरोज अख्तर, मु० हामिद, मु० खुर्शीद, एहसान अहमद, नसीम अहमद, मु०शोएब, शाहिद अली, मु० दानिश, मु०मोहासिन, वासिल अली, इमाम अख्तर, खुर्शीद अहमद, मु०आदिल, फसाहत हुसैन, मु० अलाउद्दीन, गुलाम मुजतबा, मु० फुर्कानुल्लाह, नुदरत फातिमा, वसी अहमद, मु० असलम, वाहिद अली आदि मौजूद रहे।

Karan Pandey

Recent Posts

21 अक्टूबर 2026 राशिफल: जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्य, शुभ रंग, प्रेम, धन और करियर का हाल

पंचांग विशेष | बुधवार, 21 अक्टूबर 2026 | दैनिक राशिफल बुधवार का दिन धार्मिक आस्था,…

4 hours ago

बिहार के सबसे ऊंचे रावण का दहन देखने उमड़ा जनसैलाब, 120 CCTV कैमरों से हुई निगरानी

पटना में 90 फीट के रावण का धू-धूकर दहन! आंखों से निकले अंगारे, मुंह से…

8 hours ago

महाअष्टमी पर एक ही परिवार में दो हत्याएं, तंत्रसाधना का शक! आरोपी गिरफ्तार, कथित तांत्रिक की भूमिका की जांच

बांकुड़ा/पश्चिम बर्धमान (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा की महाअष्टमी की रात…

9 hours ago

नगाड़ों की गूंज, फूलों की बारिश और रामलला का राजतिलक! गोरखपुर में योगी की अगुवाई में निकली ऐतिहासिक शोभायात्रा

गोरखपुर में विजयादशमी पर दिखा गंगा-जमुनी तहजीब का अद्भुत संगम! योगी की शोभायात्रा पर बरसे…

9 hours ago