समिति के संचालक सदस्य पद के लिए शासन ने पारस यादव को किया नामित

गौरीश्रीराम निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव के दाखिल दो पर्चे खारिज होने से पद हुआ था रिक्त

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। सेवरही चीनी मिल से संबद्ध सहकारी गन्ना विकास समिति लिमिटेड सेवरही के निर्वाचन क्षेत्र संख्या दो गौरीश्रीराम से डाइरेक्टर (संचालक) पद के लिए, दाखिल नामांकन पत्र जांच के दौरान तकनीकी कमी के कारण निरस्त घोषित हो गए थे। चुनाव अधिकारी द्वारा उक्त क्षेत्र के निर्वाचन को शून्य घोषित कर दिया गया था, चूंकि एकमात्र उक्त क्षेत्र पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित होने के कारण चेयरमैन पद के निर्वाचन हेतु जरुरी था। उक्त क्षेत्र के लिए उत्तर प्रदेश शासन से गुरुवार को जारी सूची में ग्राम पंचायत गुरवलिया के पारस यादव को नामित सदस्य घोषित किया गया है। बताते चलें कि समिति के चुनाव में गत 10 अक्टूबर को गुरवलिया से डेलिगेट निर्वाचित सत्यनारायण यादव व दुमही से निर्वाचित रामएकबाल कुशवाहा ने संचालक पद लिए अपना अपना नामांकन पत्र दाखिल किया गया था। दाखिल दोनों पर्चे गत 11 अक्टूबर को जांच में तकनीकी कमी के कारण निरस्त कर दिया गया। इस रिक्त पद के लिए आरक्षण के क्रम में शासन से पारस यादव का मनोनयन हुआ। गिरीश सिंह, रामबिहारी राय, ग्राम गन्ना प्रतिनिधि सत्यनारायण यादव, मोनू सिंह, नगीना सिंह, धनन्जय सिंह, संजय पासवान, मुकेश यादव, योगेन्द्र यादव, दरोगा यादव, रामजीत यादव, रामआधार, पूजा यादव, विनोद यादव, सुरेश सिंह, राजू यादव, रवींद्र यादव, अमरजीत यादव, जितेन्द्र शुक्ल, मनोज तिवारी, विजय श्रीवास्तव, ईश्वरचन्द गुप्त, हरेन्द्र यादव, विष्णु सिंह, जोखू यादव, रामनाथ यादव, साधुशरण यादव भोलू यादव, संतोष शुक्ल, भाजपा नेता जितेंद्र गुप्ता, सुरेंद्र गुप्ता आदि ने बधाई दी।

Karan Pandey

Recent Posts

विवाहिता की संदिग्ध मौत से उठे सवाल, फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत गोविंदापुर पंडित के…

5 hours ago

शिक्षक राष्ट्र के भविष्य के निर्माता’, योगी ने बताया कैसे युवा पीढ़ी को मिलेगी सही दिशा

भारत को विश्वगुरु बनाने के लिए योगी ने शिक्षकों से किया आह्वान, बोले- नई पीढ़ी…

8 hours ago

एयरबैग ने बचाई दरोगा और ड्राइवर की जान, पीछे बैठे मां-ताऊ की दर्दनाक मौत; कार से मिले 3.50 लाख रुपये

लखनऊ, (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। राजधानी लखनऊ में रविवार सुबह आउटर रिंग रोड पर एक…

9 hours ago

जलवायु पर्यावरण संरक्षण को लेकर छह अक्टूबर को पौधरोपण कार्यक्रम

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) ब्रह्म रामाकान्त बाबा के तत्वावधान में छह अक्टूबर को जलवायु…

9 hours ago

अचार-मुरब्बा से कमाई का हुनर, 30 को मिला स्वरोजगार का प्रशिक्षण

सिंसवनिया सोंनरा में दो दिवसीय प्रशिक्षण में फल-सब्जियों से उत्पाद तैयार करने की दी गई…

9 hours ago

सिकंदरपुर में पूर्व मंत्री रामगोविंद चौधरी को दी गई

श्रद्धांजलिवक्ताओं ने कहा—बलिया और पूर्वांचल ने एक जनप्रिय राजनेता और अनमोल हीरा खो दिया बलिया…

9 hours ago