शिक्षक कभी सेवा से निवृत्त नही होता-राकेश पाण्डेय

सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान समारोह बीआरसी पर आयोजित हुआ

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)।
जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ व प्राथमिक शिक्षक संघ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित सेवानिवृत्त शिक्षक सम्मान समारोह का भव्य आयोजन बीआरसी परिसर में किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि राकेश पाण्डेय व विशिष्ट अतिथि विधायक प्रतिनिधि निशंक त्रिपाठी व समय प्रसाद मिश्र द्वारा संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया,कार्यक्रम की शुरुआत पूर्व माध्यमिक विद्यालय ककरा मोहम्मदपुर की शिक्षिका मीरा त्रिपाठी द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना से हुई।
संचालन अखिलेश मिश्र अध्यक्ष पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ ने किया,सम्मान समारोह में विकास क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों से सेवा निवृत्त हुए43 शिक्षकों को मुख्य अतिथि द्वारामाल्यार्पण कर व अंगवस्त्र,तथा रामचरित मानस ग्रन्थ की पुस्तक भेंटकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर सेवानिवृत्त शिक्षक ओम प्रकाश शुक्ला,लोकनाथ भारती ,जगरूप सिंह,चेतराम तिवारी , वीरेन्द्र द्विवेदी,अयोध्या प्रसाद पांडेय,मुर्तज़ा खान,मुन्ना लाल वर्मा,सहित प्राथमिक व जूनियर शिक्षक संघ के पदाधिकारी विजय उपाध्याय, आनन्द पाण्डेय,के के पाण्डेय,प्रदीप पाण्डेय, उमाकांत तिवारी,अमित मिश्र,सुशील मिश्रा,राकेश यादव,रामकुमार पाण्डेय,विनोद पाण्डेय,अतुल मिश्रा,विवेक सिंह,महेन्द्र प्रताप सिंह,सतीश पाण्डेय सहित कई विद्यालयों के शिक्षक व शिक्षक संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

प्रो. अजय शुक्ला बने दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के चीफ वार्डेन

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के अंग्रेजी विभाग के आचार्य प्रो. अजय…

12 hours ago

योग से स्वस्थ मातृत्व का संदेश, महिला चिकित्सालय में गर्भवती एवं धात्री महिलाओं के लिए विशेष शिविर

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस-2026 के तहत दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के महिला…

12 hours ago

ट्रैक्टर की चपेट में आने से वृद्ध की मौत, परिवार में मचा कोहराम

घर के बाहर निकलते समय बिगड़ा संतुलन- सड़क पर गिरने के बाद ट्रैक्टर से हुए…

12 hours ago

मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला से मचा हड़कंप

लीलकर गांव में घंटों चला हाई-वोल्टेज ड्रामा, पुलिस महिला को सुरक्षित उतारने में जुटी सिकंदरपुर…

12 hours ago

लूट की कहानी निकली फिल्मी

सगी बड़ी भाभी ने ही रची थी साजिशपुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा,जेवर और नकदी बरामद…

12 hours ago

पीएम स्वनिधि योजना से छोटे व्यापारियों को मिली नई पहचान, लाभार्थी हुए सम्मानित

योजना के छह वर्ष पूरे होने पर लोक कल्याण मेला आयोजित,उत्कृष्ट पथ विक्रेताओं को मिला…

12 hours ago