परिषदीय विद्यालय में होने वाले कन्या पूजन कार्यक्रम के लिए नामित किए गए नोडल अधिकारी

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। परिषदीय विद्यालय में होने वाले कन्या पूजन कार्यक्रम के लिए जिलाधिकारी ने नोडल अधिकारी नामित किए ,पयागपुर क्षेत्र अंतर्गत खंड शिक्षा अधिकारी मुख्यालय पर आयोजित पी आरपी व शिक्षक संकुल की बैठक हुई जिसमें खंड शिक्षा अधिकारी वीरेन्द्र नाथ द्विवेदी ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि पयागपुर विकासखंड के सभी संकुल क्षेत्र में जिलाधिकारी द्वारा नामित नोडल अधिकारियों के निर्देशन में यह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा ,इसके लिए शिक्षक संकुलों को निर्देशित किया गया है।
यह भी
बताया कि पयागपुर शिक्षक संकुल के लिए खंड शिक्षा अधिकारी पयागपुर वीरेन्द्र नाथ द्विवेदी शिवदहा न्याय पंचायत में, प्राचार्य डाइट, खुटेहना न्याय पंचायत में ,डॉक्टर पी के वर्मा कुशभौना न्याय पंचायत में उप जिला अधिकारी पयागपुर हसुआ पारा न्याय में तहसीलदार पयागपुर बभनियावा न्याय पंचायत में, डॉक्टर संदीप मिश्र त्रिकोलिया न्याय पंचायत में , खनन अधिकारी लालपुर न्याय पंचायत में ,जिला मलेरिया अधिकारी नामित किए गए हैं।
शासन के निर्देश पर आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यालय में कन्या पूजन होगा कक्षाओं में अच्छे प्रदर्शन करने वाले छात्रों को पुरस्कृत भी किया जायेगा, खंड शिक्षा अधिकारी ने शिक्षक संकुल विद्यालय को निपुण बनाने हेतु सभी से कार्य योजना व प्रगति पर समीक्षा किया।
बैठक को संबोधित करते हुए एआरपी पवन कुमार मिश्र ने बताया कि शासन की मंशा के अनुरूप सभी मिलकर पूर्ण मनोयोग से काम करेंगे तो जल्द ही पयागपुर विकासखंड जनपद का प्रथम निपुण ब्लॉक होगा।
बैठक में राजेन्द्र शर्मा दीनानाथ दीक्षित नवल किशोर पाठक हरिराम यादव शिव श्याम मिश्रा सौरभ बाजपेई श्रीनिवास शुक्ला विनोद सिंह आनंद प्रताप सिंह बृजेश कुमारी अनामिका कल्याणी शर्मा राजकुमार पांडेय अभिषेक त्रिपाठी नीरज कुमार मिश्र अशोक कुमार जायसवाल अखिलेश यादव तनुजा सोनी पूनम गुलाटी सहित तमाम शिक्षक संकुल मौजूद रहे।

rkpshomnath

Recent Posts

सरकारी दस्तावेज बनवाना आसान या बड़ी मुसीबत? जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र की प्रक्रिया पर ध्यान देने की जरूरत

अनूप तिवारी की रिपोर्ट देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जन्म प्रमाण पत्र हो या मृत्यु प्रमाण…

3 hours ago

देवरिया खास में दो पक्षों के बीच तनाव!

घर में घुसकर पिस्टल दिखाने और मारपीट का आरोप, विधायक शलभ मणि त्रिपाठी के सामने…

4 hours ago

अयोध्या में शिवपाल यादव के स्वागत में उमड़ा समर्थकों का उत्साह, प्रभात नगर मोड़ पर हुआ भव्य अभिनंदन

अयोध्या (राष्ट्र की परम्परा)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव के जनपद आगमन…

19 hours ago

विहिप ने देवरिया में फूंका अभियान का बिगुल, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक जागरूकता पर रहेगा जोर

देवरिया में विहिप के हिंदू हित चिंतक अभियान का शंखनाद, 25 हजार लोगों को जोड़ने…

24 hours ago

गोपालगंज की SDO डॉ. प्रेरणा सिंह पर SVU का शिकंज!

पति समेत 6 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी, जमीन से बैंक खातों तक खंगाले जा…

1 day ago