नगर पंचायत करेगा घर-घर से अपशिष्ट एकत्र

15 ई वाहनों से विधायक राजेश त्रिपाठी ने किया अभियान का शुभारम्भ

गौ ग्रास और प्रयुक्त पूजन सामग्री भी होगा एकत्र

बड़हलगंज ( राष्ट्र की परम्परा )
नगर पंचायत बड़हलगंज द्वारा सफाई और कूड़ा कलेक्शन की व्यवस्था को दुरूस्त करने के अभियान में 15 ई गार्बेज वाहनों को चिल्लूपार के विधायक राजेश त्रिपाठी ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया।
गुरुवार को नगर पंचायत द्वारा संचालित कान्हा गौशाला में रहने वाली गायों व अन्य पशुओं के आहार हेतु नागरिकों की सहभागिता के लिये गौ-ग्रास वाहन, प्रयुक्त हो चुके पूजा सामग्रियों के निस्तारण हेतू पुष्प/पूजन सामग्री वाहन व कूड़ा वाहनों समेत 15 ई गार्बेज वाहनों को रवाना करते हुये, चिल्लूपार के विधायक राजेश त्रिपाठी ने नगर पंचायत अध्यक्ष प्रीति उमर के प्रयास की सराहना करते हुये कहा कि विकास के मजबूत आत्मबल की जरूरत होती है, जो बड़हलगंज नगर पंचायत की अध्यक्ष प्रीति उमर और उनके प्रतिनिधि महेश उमर में साकार होती है। कुछ महीनों के ही कार्यकाल में नगर पंचायत में 10 करोड़ रुपये से अधिक का कार्य आरम्भ शुरू हो जाना उमर दम्पति की जनता के प्रति समर्पण को दर्शाता है।
इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी शिवकुमार, ब्लाक प्रमुख राम आशीष राय, भाजपा जिला महामंत्री सबल सिंह, मण्डल अध्यक्ष अखण्ड शाही, महामन्त्री राजकुमार निगम, सभासद खुर्शीद अहमद, अमूल चौबे, सुनील यादव, राकेश कुमार राय, राजीव कुमार मिश्र, वीरेंद्र गुप्ता, दीपक शर्मा, सूरज सोनकर, रामदास मद्धेशिया व्यापार मण्डल अध्यक्ष श्रीकांत सोनी, आचार्य वेदप्रकाश त्रिपाठी, पवन यादव, सन्तोष यादव, राजेश उमर, बृजेश उमर, सुरेश उमर, कृष्ण कुमार गुप्त, हरिकेश यादव, आनन्द त्रिपाठी, प्रकाशवीर जायसवाल समेत तमाम लोग मौजूद थे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को 24 घंटे में वापस मिले 10 हजार रुपये, थाना चौक पुलिस की त्वरित कार्रवाई

राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत के बाद सक्रिय हुई टीम, पूरी धनराशि खाते में…

25 minutes ago

मोदी सरकार के 12 वर्ष सेवा, सुशासन और विकसित भारत के संकल्प को समर्पित: दयाशंकर मिश्र

महराजगंज में प्रेस वार्ता के दौरान प्रभारी मंत्री ने गिनाईं केंद्र और प्रदेश सरकार की…

31 minutes ago

तेज रफ्तार का कहर: गढ़िया रंगीन-हजरतपुर मार्ग पर दो बाइकों की भिड़ंत, दो युवक गंभीर घायल

आमने-सामने की टक्कर से मचा हड़कंप, पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया शाहजहांपुर (राष्ट्र की…

38 minutes ago

सिकंदरपुर-नगरा मार्ग पर बोलोरो और बाइक की आमने-सामने टक्कर, दो गंभीर घायल

हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार, घायलों को जिला अस्पताल रेफर बलिया (राष्ट्र की…

2 hours ago

चकबंदी और राजस्व वसूली में लापरवाही पर डीएम सख्त, कई अधिकारियों को नोटिस जारी करने के निर्देश

लंबित मुकदमों के शीघ्र निस्तारण और राजस्व लक्ष्य हर हाल में पूरा करने पर जोर…

2 hours ago

RRB NTPC परीक्षा के अभ्यर्थियों को बड़ी राहत, गोरखपुर-लखनऊ और वाराणसी रूट पर चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

रेलवे का बड़ा फैसला, परीक्षा अवधि में अनारक्षित विशेष ट्रेनों का संचालन; हजारों अभ्यर्थियों को…

10 hours ago