शिक्षकों में शोक की लहर
भागलपुर/ देवरिया ( राष्ट्र की परम्परा) प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री आनंद कुमार यादव के पिता और भागलपुर ब्लाक क्षेत्र के ग्राम सतरांव सहित आस-पास के गांवों में शिक्षा की अलख जगाने वाले सेवानिवृत्त शिक्षक देवकी नंदन यादव का गुरुवार की देर शाम को 94 वर्ष की अवस्था में निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही शुभचिंतकों की भारी भींड लग गई। शुक्रवार की सुबह बरहज घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया।
देवरिया जनपद के भागलपुर ब्लाक क्षेत्र का ग्राम सतरांव विकास की परिधि से दूर होता जा रहा है।
देवकी नंदन यादव प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक के पद पर तैनात थे। वर्षों पूर्व जब यहां माध्यमिक और इण्टर कॉलेज नहीं था, और शिक्षा ग्रहण करने के लिए युवकों को कठिन परिश्रम करके दूर जाना पड़ता था, तब उन्होंने जवाहरलाल रघुनन्दन इण्टर कॉलेज सतरांव का स्थापना किया, और उसके बाद उच्च शिक्षा के लिए डाक्टर राम मनोहर लोहिया महाविद्यालय सतरांव की स्थापना कि। वे दोनों कालेजों के मैनेजर थे, वर्तमान में अध्यक्ष पद पर कॉलेज को निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर करने के लिए प्रयासरत थे। किन्तु कुछ दिनों से वे अस्वस्थ चल रहे थे, क्षेत्र में शिक्षा की ज्योति जला कर युवाओं को अंधकार से प्रकाश की तरफ ले जाने वाले ईमानदार, कर्मठ, सरल, सहज, मृदुभाषी व्यक्तित्व के धनी देवकी नंदन यादव के निधन से भागलपुर ब्लाक क्षेत्र ही नहीं वरन शिक्षक समुदाय भी दुखी और शोकाकुल है।
शिक्षा की अलख जगाने वाले वयोवृद्ध पुरोधा देवकी नंदन यादव को बरहज विधायक दीपक कुमार मिश्र शाका, प्राथमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार सिंह, भागलपुर ब्लाक अध्यक्ष सुशील कुमार सिंह, मंत्री अरूण कुमार तिवारी, पत्रकार एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह, जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार मल्ल, श्याम नारायण मिश्र, इन्द्रपाल यादव, मदन यादव, संतोष उपाध्याय, परवेज आलम, उदय भान सिंह, चंद्र शेखर सिंह, बलराम सिंह दादा, प्रदीप मौर्य, अखिलेश यादव पूर्व जिला पंचायत सदस्य आदि ने श्रद्धांजली अर्पित किया है।
वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)l मंडल रेल प्रबंधक वाराणसी आशीष जैन ने 04 अप्रैल,2026 शनिवार को ज्ञानपुर…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के मेहदावल तहसील में जिलाधिकारी आलोक कुमार की…
अधिकारियों ने सम्मानपूर्वक दी विदाई गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा) मंडलायुक्त कार्यालय गोरखपुर में कार्यरत ड्राइवर राजू…
ब्लूमिंग बड्स स्कूल के शिक्षक-अभिभावक सम्मेलन में मेधावियों का सम्मान संत कबीर नगर (राष्ट्र की…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा) जनपद में अवैध रूप से संचालित नर्सिंग होम, पैथोलॉजी और एक्स-रे…
पथरा बाजार/सिद्धार्थनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद सिद्धार्थनगर के पथरा बाजार क्षेत्र में शनिवार सुबह पराली…