Wednesday, February 18, 2026
Homeउत्तर प्रदेशशिक्षक व कवि डाॅ0 पंकज शुक्ल को सांसद ने किया सम्मानित

शिक्षक व कवि डाॅ0 पंकज शुक्ल को सांसद ने किया सम्मानित

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। गांधी सभागार,विकास भवन देवरिया में आयोजित दानवीर भामाशाह की जयन्ती व्यापारी दिवस के रूप मे मनाई गयी।इस अवसर पर भव्य कार्यक्रम आयोजित हुआ।इस आयोजन मे जनपद देवरिया के सभी बडे व्यापारी उपस्थित रहे।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद शशांक मणि ,विशिष्ट अतिथि रामपुर कारखाना के विधायक सुरेन्द्र चौरसिया,अध्यक्षता पूर्व विधायक रवीन्द्र प्रताप मल्ल ने किया।कार्यक्रम संयोजक राज्य कर विभाग देवरिया तथा गरिमामयी उपस्थिति सीडीओ देवरिया की रही।
कार्यक्रम के दौरान सांसद देवरिया शशांक मणि ने कार्यक्रम के संचालकीय दायित्व का बखूबी निर्वहन करने के लिए उद्घोषक व वरिष्ठ साहित्यकार डाॅ0 पंकज शुक्ल को जीएसटी कार्यालय से निर्गत प्रशस्ति पत्र,अंग वस्त्र, स्मृति चिन्ह,पुष्प गुच्छ,बैज आदि देकर सम्मानित किया।
ध्यातव्य है कि वर्तमान मे उत्तर प्रदेश सरकार सेवा,सुरक्षा और सुशासन के साथ ऐतिहासिक सास्कृतिक विरासत को सजोने के दृष्टि से महाराणा प्रताप सिंह के मित्र व सहयोगी दानवीर भामाशाह जैसे युग पुरूष के शौर्य,पराक्रम और दानवीरता को सम्मान करते हुए समाज के व्यापारी वर्ग को आदर के साथ व्यवसाय के विविध क्षेत्रों मे अवसर भी उपलब्ध करा रही है।
इस आयोजन में सभी विभागों के स्टाल लगे हुए थे।
इस महत्वपूर्ण दानवीर भामाशाह की जयन्ती के संचालकीय दायित्व को जिला वाणिज्य व कर अधिकारी विवेक मिश्रा जी ने डाॅ0 पंकज शुक्ल, प्रधानाध्यापक को सौपा था।इस आयोजन में पंकज ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन कर अपनी वाणी से सभी का दिल जीत लिया।संचालने के दौरान अपनी ओजस्वी वाणी और काव्यात्मक अभिव्यक्ति से कार्यक्रम को जीवंत बना दिए।
पंकज शुक्ल मूल रूप से देवरिया जिले के बरहज तहसील के अन्तर्गत स्थित पुरैना शुक्ल, करायल शुक्ल गाँव के निवासी है और वर्तमान मे प्राथमिक विद्यालय लबकनी गंगा विकास खण्ड-बरहज, देवरिया मे प्रधानाध्यापक के पद पर कार्यरत है। इनकी गणना लब्ध प्रतिष्ठित रचनाकार व वरिष्ठ सम्पादक के रूप मे भी की जाती है।इनकी सैकड़ों रचनाए देश विदेश की विविध पत्र पत्रिकाओं में नियमित प्रकाशित होती रहती हैं।इन्हे भारत के विविध साहित्यिक व शैक्षणिक मंचों से सम्मानित किया जा चुका है।
इस उपलब्धि पर पंकज शुक्ल को जिला कर अधिकारी विवेक मिश्र,जिला मत्स्य अधिकारी विजय मिश्रा,ईओ संजय मिश्रा,बेसिक शिक्षा अधिकारी शालिनी श्रीवास्तव, डीपीआरओ रतन कुमार,जिला कार्यक्रम अधिकारी आदिश मिश्रा,डीसी मनरेगा आलोक पाण्डेय,डीसी उद्योग सतीस कुमार,क्षेत्राधिकारी अनुपम मौर्य,प्रोफेसर ओम प्रकाश शुक्ल,बीईओ बरहज राजकिशोर सिंह,,बीईओ पथरदेवा गोपाल मिश्र,बीईओ गौरीबाजार विनयशील मिश्र, सांसद प्रतिनिधि राधेश्याम शुक्ल,डायट मेन्टर अनिल तिवारी,एसआरजी शीला चतुर्वेदी,उमाशंकर द्विवेदी,बालेन्दु मिश्रा,वरिष्ठ कवयित्री डिम्पल तिवारी, माण्डवी सिंह,उपजिलाधिकारी अवधेश निगम,कादम्बरी शुक्ल,विपिन दूबे,डिम्पल सिंह, आदि ने बधाई दी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments