महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में टीबी उन्मूलन कार्यशाला का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया।
जिलाधिकारी ने टीबी उन्मूलन हेतु प्रस्तावित अभियान के संदर्भ में तैयार माइक्रो प्लान की जानकारी ली। उन्होंने निर्देशित किया कि टीबी उन्मूलन अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने हेतु आशा कार्यकत्रियों का समुचित प्रशिक्षण सुनिश्चित कराएं। उन्होंने जिला टीबी अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि सम्बन्धित विभागों 60 से अधिक आयु के वृद्धों, कुपोषित बच्चों, मधुमेह रोगियों सहित टीबी के संदर्भ में संवेदनशील अन्य समूहों का डेटा संबंधित विभागों से लेते हुए उनका प्राथमिक परीक्षण सुनिश्चित कराएं। इसके लिए सरकारी अस्पतालों सहित निजी नैदानिक केंद्रों को भी चिन्हित कर सैंपल की जांच कराएं। प्रति माह न्यूनतम 50,000 सैंपल की जांच सुनिश्चित कराएं, ताकि अभियान के लक्ष्यों को प्राप्त किया जा सके।
उन्होंने सरकारी अधिकारियों, ग्राम प्रधानों सहित अन्य लोगों को निक्षय मित्र बनाए और उनके माध्यम से पोषण किट का वितरण सुनिश्चित कराएं तथा संभावित रोगियों की जांच हेतु आवश्यकतानुसार आरबीएसके वाहनों का प्रयोग निक्षय वाहन के रूप में करें।
इस दौरान बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन, सीएमओ डॉ. श्रीकांत शुक्ला, एसीएमओ डॉ राजेंद्र प्रसाद जिला टीबी अधिकारी डॉ वी.के. आर्या सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहें।
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में शनिवार को जनसंचार एवं पत्रकारिता…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की विद्या परिषद ने भूगोल विषय की…
बभनान/बस्ती(राष्ट्र की परम्परा)उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा सूर्य प्रताप…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। राजकीय बौद्ध संग्रहालय, गोरखपुर द्वारा आयोजित 'एससीआई-टेल्स 2026 (साइंस, क्रिएटिविटी एंड…
इंदिरा बाल विहार में मिठाई बांटकर मना रहे थे खुशी, अचानक पहुंची पुलिस गोरखपुर(राष्ट्र की…
नवनीत मिश्र उत्तर प्रदेश के ऐतिहासिक एवं बौद्ध आस्था के प्रमुख केंद्र सारनाथ को यूनेस्को…