वाराणसी (राष्ट्र की परम्परा)। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों को बेहतर, सुरक्षित और आधुनिक यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है। 18181/18182 टाटानगर–थावे–टाटानगर एक्सप्रेस का संचालन अब पारंपरिक आईसीएफ रेक के स्थान पर एलएचबी रेक से किया जाएगा।
एलएचबी कोच आधुनिक तकनीक से लैस होते हैं, जो यात्रियों को अधिक सुरक्षित और आरामदायक सफर का अनुभव प्रदान करते हैं। इन कोचों में स्टेनलेस स्टील बॉडी, एंटी-टेलीस्कोपिक डिजाइन, डिस्क ब्रेक, हाइड्रोलिक सस्पेंशन, बायो-टॉयलेट तथा मोबाइल चार्जिंग प्वाइंट जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं। साथ ही, इनका रखरखाव भी अपेक्षाकृत कम लागत में किया जाता है।
एलएचबी रेक से संचालन के बाद संशोधित रेक संरचना के अनुसार टाटानगर से 27 मार्च 2026 को चलने वाली 18181 टाटानगर–थावे एक्सप्रेस तथा थावे से 29 मार्च 2026 को चलने वाली 18182 थावे–टाटानगर एक्सप्रेस में कुल 22 कोच लगाए जाएंगे। इनमें 01 जनरेटर सह लगेज यान, 01 एलएसएलआरडी, 04 सामान्य द्वितीय श्रेणी, 07 शयनयान, 05 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, 02 वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी तथा 02 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के कोच शामिल होंगे।
रेलवे के इस निर्णय से यात्रियों को अधिक सुरक्षित, सुविधाजनक और आधुनिक रेल यात्रा का लाभ मिलेगा।
यात्रियों की सुविधा के लिए टाटानगर एक्सप्रेस एलएचबी रेक से संचालित होगी
RELATED ARTICLES
