क्वार्टर फाइनल में तारविशुनपुर ने बसंतपुर को हराया

तमकुही/कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)l तमकुही विकास खंड के ग्राम पंचायत सेमरा हर्दोपट्टी में 30 वें दिवाली कप क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन गुरुवार को क्वार्टर फाइनल मैच में तारविशुनपुर की टीम ने बसंतपुर को एकतरफा मुकाबले में 43 रनों के विशाल अंतर से पराजित कर सेमीफाइनल में जगह बना ली। टास हारकर बल्लेबाजी करने आई तारविशुनपुर की टीम ने 94 रन बनाए। बल्लेबाज दिलशान ने 59 रनों का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बसंतपुर की टीम के विकेट रुक रुक कर गिरते रहे। पूरी टीम महज 51 रनों के स्कोर पर आउट हो गई। दिलशान ने तीन विकेट लिया।इस प्रकार तारविशुनपुर ने एकतरफा मुकाबले को जीतकर सेमी फाइनल में स्थान सुरक्षित कर लिया। दिलशान मैन आफ दी मैच चुने गए। प्रतियोगिता का शुभारंभ सामाजिक कार्यकर्ता रवि सिंह व छोटे सिंह ने खिलाडियों से परिचय प्राप्त कर किया। बैजू सिंह व अनवर ने अंपायरिंग , शीनू सिंह व शिवम सिंह ने स्कोरिंग, राजन सिंह व वीरु ने कमेंट्री की। इस दौरान अमित सिंह,आरपी सिंह, धर्मेन्द्र सिंह, दीपू सिंह, प्रिन्स सिंह, विकास सिंह, प्रदीप, अफसर, अनुज सिंह, सागर, अंकित आदि मौजूद रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

नदियाँ और उनका रौद्र रूप

नदियाँ अपना रौद्र रूप धरती हैं, तो सिर्फ़ घर नहीं बहते- बह जाते हैं सपने…

11 hours ago

सागर की जहरीली शराब त्रासदी : मौत के जाम के पीछे कौन?

हर बार मौत, हर बार जांच और फिर वही जहरीली शराब—कब टूटेगा माफिया का नेटवर्क?…

11 hours ago

कार्रवाई नहीं हुई तो थाने के गेट पर सपरिवार आत्मदाह की चेतावनी

पुलिस अधिकारियों पर अभद्रता व धमकी देने का आरोप, आश्वासन के बाद भी कार्रवाई न…

12 hours ago

सिद्धार्थ विश्वविद्यालय में बीपीएड-एमएड में प्रवेश का मौका, 15 सितंबर तक कर सकेंगे आवेदन

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए…

12 hours ago

शिक्षक दिवस पर पांच हजार से अधिक शिक्षकों को मिला डिजिटल प्रमाण पत्र

शिक्षा, साहित्य, साइबर सुरक्षा और तकनीकी जागरूकता से जुड़ी पांच नई पहलों का शुभारंभ पटना…

14 hours ago

घुघली मोड़ पर बाइक और ट्रैक्टर की जोरदार भिड़ंत, युवक गंभीर

शिकारपुर तिराहे के पास हुआ हादसा, पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया, गंभीर हालत में…

14 hours ago